Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

आक्सीजन प्लांट कार्यशील होने से कोविड अस्पताल पूर्ण क्षमता से शुरू हो जायेगा –  नगर विकास मंत्री

ठाणे [ युनिस खान ] कोविड मरीजों की बढ़ती संख्या के चलते आक्सीजन सिलेंडर , वेंटिलेटर की कमी होने लगी है। शहर कोरोना मरीजों के उपचार की सुविधाओं के निरिक्षण करने के लिए नगर विकास मंत्री व जिले के पालकमंत्री एकनाथ शिंदे ने आज पार्किंग प्लाजा व वोल्टास कंपनी की जगह में बने कोविड सेंटर का दौरा किया। दोनों कोविड सेंटरों को शीघ्र ही पूर्ण क्षमता से शुरू करने का निर्देश दिया है।मनपा की ओर लगाये जा रहे आक्सीजन प्लांट एक सप्ताह में कार्यशील हो जायेंगे। उसकी उत्पादन क्षमता दुगुनी करने का कंपनी के अधिकारीयों को निर्देश दिया गया है।

               मनपा की ओर लगाए जाने वाले दोनों आक्सीजन प्लांट एक सप्ताह से कार्यशील हो जायेंगे।  शहर में कोरोना के बढ़ते मरीजों की संख्या व उन्हें आवश्यक उपचार की सुविधा मुहैया कराने के लिए किये जा रहे उपायों का निरिक्षण करने के लिए पालकमंत्री शिंदे ने पार्किंग प्लाजा व वोल्टास कंपनी की जगह में बने दोनों कोविड केयर सेंटरों का दौरा किया।  उन्होंने सभी तैयारियों का जायजा लेते हुए दोनों कोविड अस्पतालों को शीघ्र हो पूर्ण क्षमता से शुरू करने का संबंधित अधिकारीयों को निर्देश दिया है।  उन्होंने कहा कि दोनों कोविड सेंटरों में एक सप्ताह के भीतर आक्सीजन प्लांट शुरू होने से आक्सीजन की समस्या सुलझाने में मदद मिल जायेगी। ज्यूपिटर अस्पताल के निकट के निकट पार्किंग प्लाजा कोविड अस्पताल में 200 आयसीयु बेड , 800 आक्सीजन बेड मिलकर 1000 मरीजों को  सेवा देने की क्षमता है। इस कोविड केयर सेंटर में आज तक 375 मरीजों के उपचार की सुविधा शुरू है। इसके अलावा आयसीयु वार्ड का काम काफी हद पूरा हो गया है जिसका आज हम निरिक्षण कर जायजा ले रहे हैं। इसके साथ उन्होंने वोल्टास कंपनी की जगह में बने1000 बेड के कोविड केयर सेंटर निरिक्षण किया। इस सेंटर का अभी तक  उपयोग शुरू नहीं हुआ है। इसकी तैयारियों व आब तक हुए कार्यों का निरिक्षण करते हुए संबंधित अधिकारीयों को आवश्यक निर्देश दिया है।
                पार्किंग प्लाजा अस्पताल के निकट ठाणे मनपा की ओर से आक्सीजन प्लांट लगाया जा रहा है। इस आक्सीजन जनरेशन व डिस्ट्रीब्यूशन प्लांट का निरिक्षण करते हुए पालकमंत्री शिंदे ने कहा कि एक सप्ताह में आक्सीजन प्लांट कार्यशील होने से आक्सीजन की समस्या कम हो जायेगी। उन्होंने बताया कि आयराक्स कंपनी के सहयोग से लगने वाले इस आक्सीजन प्लांट प्रतिदिन 47 लीटर के 175 जम्बो सिलेंडर की रिफिल कर आपूर्ति हो सकेगी। इस प्लांट तैयार होने वाली आक्सीजन का कोविड केयर सेंटर न मरीजो के उपचार में उपयोग की जायेगी . उन्होंने बताया कि आक्सीजन उत्पादन की क्षमता दुगुनी करने का संबंधित कंपनी के अधिकारीयों को निर्देश दिया है। आक्सीजन प्लांट शुरू होने   से कोविड केयर सेंटर पूर्ण क्षमता से कार्यरत हो जायेंगे।

संबंधित पोस्ट

कोविड से माता-पिता को खोने वाले बच्चों को लाभ उपलब्ध कराने की प्रक्रिया तेज करें – उप जिलाधिकारी

Aman Samachar

 ठाणे व पालघर जिलों की नर्सों, डॉक्टरों, आशा कार्यकर्ताओं, पुलिस बहनों को जिजाऊ ने दिया पैठनी उपहार 

Aman Samachar

वृक्षारोपण के साथ आग में झुलसे वृक्षों की सिंचाई कर पुनर्जीवित करने का किया प्रयास

Aman Samachar

ठाणे में खतरनाक बिल्डिंग्स को लेकर तुरंत कदम उठाए जाएं –  सौरभ राव 

Aman Samachar

मुंबई के पल्लाडियन पार्टनर्स ने 30 दिनों में ओशिवारा डिस्ट्रिक्ट सेंटर में 1 लाख वर्ग फुट वाणिज्यिक जगह बेची

Aman Samachar

गट विकास अधिकारी की पिटाई करने वाले उपाध्यक्ष को गिरफ्तार करने की मांग 

Aman Samachar
error: Content is protected !!