Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

राज्य में पूर्ण लाकडाउन लगाने का मंत्रिमंडल का दबाव , मुख्यमंत्री ले सकते हैं निर्णय – जितेन्द्र आव्हाड

मुंबई [ युनिस खान ] राज्य में किसी भी समय पूर्ण लाक डाउन  लगने की संभवना बढ़ने लगी है। आज मंत्रिमंडल की बैठक में सभी मंत्रियों ने पहली बार लाक डाउन लगाने का मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर दबाव बनाया है जिससे शीघ्र निर्णय लिए जाने की संभवना बढ़ गयी है। राज्य में कोरोना को नियंत्रित करने के लिए अब लसक डाउन अंतिम विकल्प माना जा रहा है।

               मंत्री मंडल की बैठक में राज्य में कोरोना को रोकने के लिए पूर्ण लाक डाउन लगाने का सभी मंत्रियों ने मुख्यमंत्री उद्दव ठाकरे पर आज ही निर्णय लेने का दबाव बनाया है। मंत्रियों का कहना था कि राज्य में कोरोना अब नियंत्रण से बाहर जा रहा है। राज्य के गृहनिर्माण मंत्री डा जितेन्द्र आव्हाड ने इस आशय का बयान एक न्यूज चैनल पर दिया है। उन्होंने कहा है की बढ़ता कोरोना संक्रमण चिंता का सबब बन गया है। जिनके पास दिल है उन्हें इसकी चिंता से नींद नहीं आ रही है। मंत्रियों ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर आज ही निर्णय लेने का दबाव बनाया है। इस बारे में अंतिम निर्णय लेने का अधिकार आखिर में मुख्यमंत्री के पास ही है। दूसरी ओर राज्य के गृह राज्य मंत्री शंभूराज देसाई ने एक कार्यक्रम के दौरान शीघ्र लाक डाउन लगाने का संकेत दिया है। भाजपा जहाँ लाक डाउन के विरोध में दिखाई दे रही है वहीँ कांग्रेस नेता भी भाजपा नेताओं के बयान की आलोचना करने लगे हैं ,उनका कहना है कि भाजपा के नेता अलग अलग राज्यों में अलग अलग बयान देकर देश कि जनता को क्या दिखाना चाहते है।

संबंधित पोस्ट

पंजाब नेशनल बैंक Q3 Results: नेट प्रॉफिट 44 फीसदी घटा, एनपीए में भी आई कमी

Aman Samachar

हुक्का पार्लर व अनधिकृत होटल के खिलाफ मनपा ने की कार्रवाई 

Aman Samachar

आरटीई प्रवेश के लिए दूसरी प्रतीक्षा सूची में 373 बच्चों का चयन

Aman Samachar

एआईसी -पिनेकल एंटरप्रेन्योरशिप फोरमने आर्थिक वर्ष24 में 25 नए स्टार्टअप्स का टारगेट

Aman Samachar

सुखा प्रभावितों की आर्थिक मदद करने की ओमप्रकाश शर्मा ने की नागरिकों से अपील

Aman Samachar

पीएनबी ने किया एयरफोर्स स्टेशन पालम शाखा का उद्घाटन

Aman Samachar
error: Content is protected !!