Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

जिप के लोकनिर्माण व आरोग्य सभापति ने कोरोना मरीजों के लिए मानधन व भत्ता खर्च करने का दिया पत्र 

ठाणे [ युनिस खान ] कोरोना संक्रमण को रोकने के जिला प्रशासन के प्रयासों में आर्थिक सहयोग करने के लिए जिला परिषद् के लोक निर्माण व आरोग्य समिति सभापति कुंदन  पाटील आगे आये हैं। उन्होंने जिलाधिकार राजेश नार्वेकर को पत्र देकर अपना मानधन व सभी भत्ता कोरोना मरीजों के लिए खर्च करने की स्वीकृति दी है।

              भिवंडी तहसील के पूर्णा गट से ठाणे जिला परिषद् सदस्य व लोक निर्माण व आरोग्य सभापति पाटील ने कहा है कि आज कोरोना महामारी के बढ़ते प्रभाव  को रोकने की अत्यंत आवश्यकता है।  कोरोना संक्रमित मरीजों के उपचार के लिए जिला प्रशासन हर संभव प्रयास कर रहा है इसके बावजुद बढ़ते मरीजों की उपचार सेवा कम पड़ रही है।  कोरोना मरीजों की मदद व कोरोना प्रभावित लोगों की मदद के लिए अनेक दानवीर आगे आये है। उन्होंने कहा की आरोग्य सभापति होने के नाते हमने ग्रामीण इलाके के अनेक प्राथमिक आरोग्य केन्द्रों का दौरा कर वहां की सुविधाओं व समस्याओं का निरिक्षण किया है।  ग्रामीण इलाके में नया उपक्रम शुरू कर लड़की के जन्म का स्वागत करने के लिए दापोड़े ग्रामपंचायत क्षेत्र जन्मी कन्या के पिता के नाम तुलशीरत्न योजना शुरू किया है। कोरोना काल में जरूरतमंद लोगों की मदद किया जाना चाहिए। इसी भावना से प्रेरित होकर हमने अपना मानधन व भत्ता कोरोना मरीजों की मदद के लिए देने का निर्णय लिया है।  इस आशय का पत्र जिलाधिकारी नार्वेकर को दिया है जिससे मेरा मानधन व भत्ता खर्च किया जा सके।

संबंधित पोस्ट

एमएमआरडीए के घर घोटाले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर राकांपा ने किया आन्दोलन 

Aman Samachar

शिवसेना विधायक सरनाइक के दो फ़्लैट व प्लाट जब्त करने की ईडी की नोटिस से हडकंप 

Aman Samachar

भिवंडी निजामपुर मनपा स्कूलों की दयनीय स्थिति , 28,000 छात्रों का शैक्षिक भविष्य खतरे में – रईस शेख़

Aman Samachar

ठाणे – मुलुंड के मध्य मेंटल अस्पताल की जमीन पर नए रेलवे स्टेशन सहमति करार दाखिल करें – एकनाथ शिंदे 

Aman Samachar

मानसून की पहली बारिश ने खोली मनपा के दावों की पोल , सुरक्षा दीवार , पेड़ गिरने व जलजमाव से परेशानी , अपप्रिय घटना न होने से प्रशासन को राहत 

Aman Samachar

सर्वोच्च वाटर प्लस रेटिंग पर बधाई के लिए चित्ररथ प्रदर्शनी को नागरिकों का अच्छा समर्थन 

Aman Samachar
error: Content is protected !!