Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

सरकारी व निजी अस्पतालों की सुरक्षा के लिए बनी टास्क फ़ोर्स की बैठक में मनपा आयुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश

ठाणे [ युनिस खान ] अस्पतालों में फायर , आक्सीजन व विद्युत् सुरक्षा के लिए बने टास्क फ़ोर्स की बैठक में मनपा आयुक्त डा विपिन शर्मा ने सभी अस्पतालों का तत्काल आडिट कराने का आदेश दिया है। उन्होंने अस्पतालों में दुर्घटना रोकने के लिए समन्वय बनाकर काम करने की सलाह दिया है।

                सरकारी व निजी अस्पतालों में फायर , आक्सीजन व विद्युत् सुरक्षा के लिए बनी टास्क फ़ोर्स की आज मनपा मुख्यालय के नरेंद्र बल्लाल सभागृह में बैठक हुई।  बैठक में अतिरिक्त मनपा आयुक्त गणेश देशमुख , संजय हेरवाड़े व टास्क फ़ोर्स के प्रतिनिधि शामिल थे। निजी अस्पताल में किसी प्रकार की दुर्घटना को रोकने व अस्पताल में अग्नि सुरक्षा , आक्सीजन आपूर्ति अबाधित रखने व बिजली आपूर्ति उपकरणों की नियमित जांच करने के लिए अस्पताल प्रबंधन से एक व्यक्ति की नियुक्ति करने का निर्देश दिया गया।  आक्सीजन के बारे दिक्कत के लिए मनपा के नियुक्त अधिकारीयों से अस्पताल प्रबंधन व डाक्टरों को समन्वय बनाये रखने का निर्देश मनपा आयुक्त डा शर्मा ने दिया है। बैठक में कहा गया है की कोरोना के चलते अस्पतालों की विद्युत् यंत्रणा पर अतिरिक्त भार पड़ा है। सरकार व निजी अस्पतालों में बड़ी संख्या में मरीज भर्ती किए जा रहे है। ऐसी स्थिति में अस्पताल में भर्ती मरीजों की सुरक्षा के लिए आग्नि सुरक्षा , विद्युत् यंत्रणा , आक्सीजन आपूर्ति आदि नियमित देखरेख करने की आवश्यकता है।अस्पताल में आक्सीजन भण्डारण ,आक्सीजन वितरण प्रणाली को दुरुस्त रखने व किसी प्रकार की समस्या को रोकने केलिए सतर्क रहने का निर्देश दिया है।  आक्सीजन संबंधी कोई समस्या होने पर मनपा से संपर्क करने का निर्देश मनपा आयुक्त डा शर्मा ने दिया है।

संबंधित पोस्ट

मरम्मत व देखरेख के चलते शुक्रवार को शहर के कई इलाके में जलापूर्ति बंद 

Aman Samachar

भिवंडी में अमेजॉन रिटेल इंडिया के वेयरहाउस पर एफडीए का छापा 

Aman Samachar

1971 के भारत पाक युद्ध में वीरता का प्रतीक वैजंता युद्धक टैंक को माजीवाडा जंक्शन पर लगाने की मांग

Aman Samachar

भिवंडी शहर की सड़कों की मरम्मत को लेकर मनपा मुख्यालय के सामने कांग्रेस ने किया आंदोलन

Aman Samachar

जनता दरबार के पूर्व महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री गणेश नाईक ने किया ठाणे का दौरा 

Aman Samachar

18 से 44 आयुवर्ग के लोगों को दुसरे डोज के लिए कोरोना वैक्सीन उपलब्ध करने की मुख्यमंत्री से महापौर ने की मांग 

Aman Samachar
error: Content is protected !!