Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

सबके सहयोग से कोरोना को हराने में सफल होंगे –  एकनाथ शिंदे

लाक डाउन के चलते कोरोना की स्थिति नियंत्रण में  

ठाणे [ युनिस खान ] कोरोना संकट के  खिलाफ शासन , प्रशासन व संपूर्ण जनता एकजुट होकर लड़ रही है यह स्थित संतोषदायक है। शीघ्र ही हम सब कोरोना को हारने में कामयाब होंगे।  इस आशय का उदगार राज्य के नगर विकास मंत्री व ठाणे जिले के पालकमंत्री एकनाथ शिंदे ने व्यक्त किया है। महाराष्ट्र दिवस व मजदूर दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण करने के बाद कोरोना की स्थिति पर समीक्षा के लिए अधिकारीयों की बैठक कर उपाय योजनाओं का जायजा लिया।

                        पालकमंत्री शिंदे ने जिलाधिकारी प्रांगन में ध्वजारोहण करते हुए नागरिकों को महाराष्ट्र दिवस व मजदूर दिवस की शुभकामना दिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कोरोना संकट से हम बी मिलकर लड़ रहे हैं। आप सतर्क रहो हम जिम्मेदारी ले रहे हैं।  घर में रहो ,सुरक्षित रहो और प्रशासन को सहयोग करो।  इस तरह का आवाहन करते हुए उन्होंने शीघ्र कोरोना को हारने का विश्वास व्यक्त किया है। इस अवसर पर महापौर नरेश म्हस्के ,  जिलाधिकारी राजेश नार्वेकर ,मनपा आयुक्त डा विपिन शर्मा , नवी मुंबई मनपा आयुक्त अभिजीत बांगर ,ठाणे पुलिस आयुक्त विवेक फनसलकर , ठाणे ग्रामीण पुलिस अधीक्षक विक्रम देशमाने , जिप की मुख्य कार्यकारी अधिकारी डा. रुपाली सातपुते ,अपर जिलाधिकारी वैदेही रानडे , निवासी उप जिलाधिकारी डा. शिवाजी पाटील ,उपजिलाधिकारी बालासाहेब वाकचौरे , उपजिला चुनाव अधिकारी अपर्णा सोमानी , जिला शल्य चिकिसक डा कैलाश पवार आदि उपस्थित थे। बैठक में पालकमंत्री शिंदे ने कहा कि 18 से 44 आयुवर्ग के नागरिकों को कोरोना की वैक्सीन लगाने की आज से शुरुआत हो रही है। वैक्सीन की उपलब्धता के अनुसार वैक्सीन का टीकाकरण किया जायेगा। कोरोना संबंधी सरकार की सूचनाओं के पालन करने का आवाहन करते हुए पालकमंत्री शिंदे ने कहा है कि लाक डाउन के चलते कोरोना की स्थिति नियंत्रण में है। इसके बावजूद स्थिति पूर्ण नियंत्रण में आने तक सबको सावधानी बरतने की आवश्यकता है।
Attachments area

संबंधित पोस्ट

विरोधी पक्षनेता फडनवीस के शीघ्र स्वस्थ्य होने के लिए भाजपा ने की होम हवन

Aman Samachar

ग्राम पंचायत के औचक निरीक्षण से विकास कार्य में तेजी 

Aman Samachar

ठाणे की आय सर्जन कोचीन में आयोजित माडलिंग स्पर्धा में बनी विजेता 

Aman Samachar

जेनराली ने भारत में अपने P&C बीमा संयुक्त उद्यम के शेयरों में बडी हिस्सेदारी हासिल करने की प्रक्रिया की पूरी 

Aman Samachar

सेवा समर्पण अभियान के तहत सैनिकों व परिजनों का किया संम्मान

Aman Samachar

टाइम्सप्रो ने शिक्षार्थियों के कौशल विकास में मदद करने के लिए वेब 3.0 पहल की शुरुआत की

Aman Samachar
error: Content is protected !!