Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

ठाणे शहर के लिए इलेक्ट्रिक बस के लिए निधि उपलब्ध कराने पर एमएमआरडीए सकारात्मक

ठाणे [ युनिस खान ] ठाणे शहर में इलेक्ट्रिक बस चलाने के लिए निधि     उपलब्ध कराने का एमएमआरडीए आयुक्त आर ए राजीव ने सहमिति जताया है।  परिवहन समिति सदस्य शमीम खान ने शहर में अधिक इलेक्ट्रिक बस चलाने की मांग किया था।  गृहनिर्माण मंत्री डा. जितेन्द्र आव्हाड की मध्यस्थता के बाद एमएमआरडीए ने सहयोग करने की अनुकूलता दिखाया है।

                               ठाणे , कलवा , मुंब्रा व दिवा आदि इलाके में वाहनों की  बढती संख्या व प्रदुषण रोकने के उद्देश्य से परिवहन सदस्य शमीम खान ने इलेक्ट्रिक बस चलाने की मांग किया था।  उन्होंने कहा था कि इलेक्ट्रिक बस चलाने से निजी वाहनों के चलने व प्रदुषण के साथ यातयात समस्या को कम करने में मदद मिलेगी। परिवहन सदस्य खान ने गृह निर्माण मंत्री डा. आव्हाड को  निवेदन देकर 50 इलेक्ट्रिक बस उपलब्ध कराने के लिए केंद्र सरकार से आवश्यक कार्यवाही की मांग किया था। मंगलवार परिवहन सदस्य मंत्रालय स्थित कक्ष में मिलकर गृह निर्माण मंत्री आव्हाड को निवेदन दिया। इस अवसर पर मनपा परिवहन सेवा के प्रबंधक किशोर गावस , परिवहन सदस्य प्रकाश पाटील , मोहसिन शेख उपस्थित थे।  बैठक के बाद गृहनिर्माण मंत्री आव्हाड ने एमएमआरडीए आयुक्त राजीव से मिलकर उनसे चर्चा करने के लिए कहा।  परिवहन सदस्य खान और शोयब खान  के मिलने पर एमएमआरडीए आयुक्त राजेव ने इलेक्ट्रिक बस के लिए निधि उपलब्ध कराने पर सहमती दिखाया है।

संबंधित पोस्ट

भिवंडी भूषण स्व.पवार की 82 वीं जयंती पर मेगा स्वास्थ्य व रक्तदान शिविर

Aman Samachar

खाड़ी को पाटना विकास नहीं, पर्यावरण की हत्या है – राहुल पिंगले

Aman Samachar

मुंबई – ठाणे में इलेक्ट्रिक वाहनों में अवैध परिवर्तित 605 वाहनों के खिलाफ परिवहन विभाग ने की कार्रवाई

Aman Samachar

शापूरजी पाल्लोनजी रियल एस्टेट ने ठाणे में लग्जरी रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट स्काईरा किया लॉन्च 

Aman Samachar

महा आवास अभियान काल में 1557 परिवारों को मिलेगा अधिकार का घर  – सीईओ 

Aman Samachar

मनपा स्कूल क्रमांक 63 व 97 की जगह नयी इमारत बनाने तक वैकल्पिक व्यवस्था की मांग

Aman Samachar
error: Content is protected !!