Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

चार मरीजों की मृत्यु मामले में वेदांत अस्पताल को जाँच समिति ने दी क्लीनचिट

ठाणे [ युनिस खान ]  वेदांत आस्पताल में 4 कोरोना मरीजों की मृत्यु आक्सीजन की कमी   से नहीं , न्युमोनिया व भारी कोरोना संक्रमण से हुई है। इस  आशय की रिपोर्ट देते हुए जांच समिति ने अस्पताल प्रबंधन व डाक्टरों को क्लीनचिट दे दी है। 26 अप्रैल की ठाणे वर्तक नगर की वेदांत अस्पताल में 4 कोरोना मरीजों की आक्सीजन के आभाव में मृत्यु का आरोप लगाने के बाद जिला प्रशासन से जांच समिति का गठन किया था।

                     गौरतलब है कि वर्तक नगर की वेदांत आस्पताल में 26 अप्रैल को 4 मरीजों की मृत्यु होने पर उनके परिजनों ने आक्सीजन के आभाव में मृत्यु होने का आरोप लगाया था।  उनका कहना था  शाम को मरीजों की हालत अच्छी होने के बाद अचानक मृत्यु होना का कारन आक्सीजन का आभाव है। घटना के बाद नगर विकास मंत्री व जिले के पालकमंत्री एकनाथ शिंदे ने मृतकों के परिजनों को  सांत्वना देते हुए जांच के लिए समिति गठित करने का आदेश दिया था।  जिलाधिकारी राजेश नार्वेकर ने भिवंडी मनपा आयुक्त पंकज आशिया की अध्यक्षता में जांच समिति गठित किया जिसमें मनपा की मुख्य वैद्यकीय अधिकारी वैजंती देवगेकर ,जिला शल्य चिकित्सक डा कैलाश पवार ,निवासी उप जिलाधिकारी   डा शिवाजी पाटील , मनपा उपायुक्त संदीप मालवी , बायोमेडिकल इंजिनियर मंदर महाजन का समावेश किया गया था। जांच समिति ने मरीजों के  परिजनों , अस्पताल के आयसीयु में उपचार करा  रहे मरीजों , उपचार करने वाले डाक्टरों , नर्सेस , आक्सीजन यंत्रणा देखने वाले तकनीशियन व मनपा अधिकारीयों के बयान लेने का    बाद जाँच समिति ने अपनी रिपोर्ट दे दी है। जिसमे कहा गया  है कि अस्पताल के डाक्टरों ने कोविड प्रोटोकाल के अनुसार उपचार किया है जिसमें किसी प्रकार की लापरवाही जांच में नहीं   मिली है। मृत्यु का जो कारन मिला है वे न्युमोनिया व अधिक कोरोना संक्रमण है।

संबंधित पोस्ट

शील-कलवा-मुंब्रा के 250 बड़े ग्राहकों का बिजली बिल करीब 6 करोड़ रूपये बकाया ,टोरेंट ने दिया सख्त कार्रवाई का संकेत 

Aman Samachar

मणिपुर की घटना के विरोध में राकांपा कार्यकर्ताओं ने किया मौन विरोध प्रदर्शन

Aman Samachar

जिले की छः महानगर पालिकाओं में नगर सेवकों की संख्या 627 से बढाकर 693 हुई 

Aman Samachar

भोंगे हटाने से देश की महगाई व बेरोजगारी कम करना संभव नहीं – डा जितेंद्र आव्हाड 

Aman Samachar

बैंक ऑफ बड़ौदा ने 2 बार की ऑलिम्पिक पदक विजेता पीवी सिंधु के साथ राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया

Aman Samachar

एगॉन लाइफ ने 99.25% दावा निपटान अनुपात किया हासिल

Aman Samachar
error: Content is protected !!