Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

18 से 44 आयुवर्ग के नागरिकों का आज कोरोना वैक्सीन का टीकाकरण शुरू 

नवी मुंबई [ युनिस खान ] केन्द्र व राज्य शासन के निर्देशन में नेरुल अस्पताल में आज 18 से 44 आयुवर्ग को लोगों को कोरोना वैक्सीन का टीकाकरण शुरू कर दिया गया है। इसमें  28 वर्षीय अश्विन थोंटाकुड़ी को को 18 से 44 आयुवर्ग के टीका का पहला अवसर मिला है।

               आज 1 मई से 18 से 44 आयुवर्ग के नागरिकों को कोरोना वैक्सीन का टीका लगाने की अनुमति मिली। जिसके चलते आज महाराष्ट्र दिवस व विश्व मजदूर दिवस के अवसर पर 18 से 44 आयुवर्ग के नागरिकों को टीका लगाने की मनपा ने शुरुआत कर दिया है। ठाणे जिले में 5 केन्द्रों में  नेरुल सेक्टर 15 की माँ साहेब मीनताई ठाकरे अस्पताल में नवी मुंबई मनपा की और  वैक्सीनेशन की शुरुआत गयी।  केंद्र सरकार की  कोविन एप्प पर पंजीकरण करने के बाद केंद्र की बुकिंग लिंक प्रदर्शित होने 15 मिनट बाद 15 मिनट में पहला डोज 200 लोगों को दिया गया। अस्पताल की पहली मंजिल में स्थापित बूथ में कोविड सुरक्षा नियमों का पालन करते हुए दोपहर 1 बजे टीकाकरण शुरू किया गया। 18 से 44 आयुवर्ग के नागरिकों को कोरोना वैक्सीन लेने के लिए शासकीय निर्देशानुसार https://selfregistration.cowin.gov.in इस कोविन पोर्टल पर पंजीकरण करना अनिवार्य है। आन लाईन पंजीकरण करने वाले 18 से 44 आयुवर्ग के     लोगों का टीकाकरण किया जायेगा।  मनपा आयुक्त अभिजित बांगर ने नागरिको से आवाहन किया है कि आन लाईन पंजीकरण की प्रक्रिया पूरा करने के बाद ही टीकाकरण केन्द्रों पर जाएँ।
Attachments area

संबंधित पोस्ट

मामूली विवाद में युवक की हत्या , दो नाबालिग समेत तीन गिरफ्तार

Aman Samachar

वी-ट्रांस (इंडिया) लिमिटेड ने अपनी एनवायरमेंट सस्टेनिबिलिटी ड्राइव को गति देना जारी रखा

Aman Samachar

गाजीपुर संविलित विद्यालय बच्चे शैक्षणिक पिकनिक पर

Aman Samachar

उद्योग जगत के प्रणेता जहांगीर रतनजी दादाभाई टाटा , 1938 में जेआरडी टाटा को टाटा समूह में शीर्ष पद पर पदोन्नत 

Aman Samachar

कैबिनेट मंत्री दर्जा मिलने पर विवेक पंडित का जय परशुराम सेना ने किया सत्कार 

Aman Samachar

पंजाब नैशनल बैंक ने मनाया 9 वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

Aman Samachar
error: Content is protected !!