Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

भाजपा की आन लाईन प्लाज्मा हेल्प लाईन का विरोधी पक्षनेता के हाथो अनावरण 

ठाणे [ युनिस खान ] ठाणे शहर के कोरोना मरीजों के लिए शुरू की गयी आन लाईन प्लाज्मा हेल्पलाईन का आज पूर्व मुख्यमंत्री व विरोधी पक्षनेता देवेन्द्र फाडनवीस के हाथो अनावरण किया गया है। ठाणे शहर जिला भाजपा अध्यक्ष व एमएलसी एड निरंजन डावखरे व  युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष मयुरेश जोशी की संकल्पना से प्लाज्मा हेल्प लाईन शुरू की गयी है।

एड डावखरे ने कहा है की शहर में कोरोना मरीजों के परिजनों को औषधि , बेड व प्लाज्मा के लिए भागदौड़ करना पड़ता है। भाजपा की ओर से प्लाज्मा मिलने के लिए हेल्प लाईन शुरू की गयी है जिससे मरीजों को आसानी से आवश्यक सेवा मिल सके। हेल्प लाईन पोर्टल ड्यूएल  मोड़ पद्धति से चलने वाला है। प्लाज्मा की आवश्यकता वाले मरीज को प्लाज्मा मिलने और डोनेशन करने वाले लोगों का मार्गदर्शन किया जायेगा। इसके लिए कोरोना से ठीक हुए लोगों से प्लाज्मा डोनेशन के लिए संपर्क किया जा रहा है। उन्होंने कहा है कि प्रतिदिन 20 के हिसाब से महीने में 600 लोगों को प्लाज्मा उपलब्ध कराने की तैयारी है। विधान सभा में विरोधी पक्षनेता फाडनवीस ने  www.bjpthane4plasma.co.in   हेल्प लाईन की सरहना की है। उन्होंने कहा है कि कोरोना से अच्छे हुए लोगों से प्लाज्मा डोनेशन करके अधिक से अधिक लोगों को लाभ पहुंचाने में मदद करने की आवश्यकता है। स अवसर पर मनपा में भाजपा गटनेता मनोहर डुंबरे ,जिला महासचिव विलास साठे ,मयुरेश जोशी ,युवामोर्चा के समर्थ नायक आदि उपस्थित थे।

 

संबंधित पोस्ट

महाराजा अग्रसेन चौक नामकरण के मनपा के निर्णय का अग्रवाल समाज ने किया स्वागत 

Aman Samachar

समाजसेवी डॉ .बाबुलाल सिंह का क़ानून मंत्री के हाथो सत्कार 

Aman Samachar

टॉर्क फार्मा ने “मल्टीपावर” ब्रांड के तहत अपना नवीनतम न्यूट्रास्युटिकल पेश किया

Aman Samachar

राज्यों को जुलाई माह में केंद्र से मिलेगा कोरोना वैक्सीन का 12 करोड़ अतिरिक्त डोज

Aman Samachar

भारत बंद के समर्थन में गांधीगिरी के मार्ग से कांग्रेस ने दुकानदारों से बंद में शामिल होने की अपील की

Aman Samachar

एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक के एमडी एवं सीईओ संजय अग्रवाल की बजट पूर्व अपेक्षाएँ

Aman Samachar
error: Content is protected !!