Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

कलवा स्वीमिंग पूल व स्मशानभूमी का निरिक्षण कर मनपा आयुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश

ठाणे [ युनिस खान ] कलवा के यशवंत रामा साल्वी स्वीमिंग पूल व स्मशानभूमी का मनपा आयुक्त डा विपिन शर्मा ने दौराकर निरीक्षण किया।  इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारीयों को सभी आवश्यक कार्य तत्काल पूरा कराने के निर्देश दिए हैं।
       मनपा आयुक्त डा  शर्मा के दौरे के समय राज्य के गृह निर्माण मंत्री व स्थानीय विधायक डा जितेन्द्र आव्हाड , अतिरिक्त मनपा आयुक्त 1 संदीप मालवी, अतिरिक्त आयुक्त 2 संजय हेरवड़े, पूर्व नगर सेविका प्रमिला केनी, अपर्णा साल्वी, मनाली पाटिल, उपायुक्त मारुति खोडके, मनीष जोशी, कलवा प्रभाग समिति के सहायक आयुक्त समीर जाधव, खेल अधिकारी मीनल पलांडे, कार्यकारी अभियंता मनोज तायडे, मोहन कलाल, विकास ढोले सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
      कलवा में मनीषा नगर स्मशानभूमी में एक डीजल श्मशान है और यहां महानगर गैस का पीएनजी शव दाहिनी उपलब्ध कराने के लिए संबंधित विभाग के साथ मिलकर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश मनपा आयुक्त डा शर्मा ने दिए। स्थानीय नागरिकों विद्युत् शव दाहिनी से परेशानी न हो इसके लिए उन्होंने निर्देश दिया है लेकिन इस काम को पूरा होने में करीब आठ महीने का वक्त लगेगा।  उन्होंने आने वाले नागरिकों के लिए बैठने की सुविधा, लाशों को रखने के लिए जगह के साथ-साथ पीने का पानी और अन्य आवश्यक सुविधाएं ततकाल मुहैया कराने के निर्देश दिए है।
          यशवंत रामा ने साल्वी स्विमिंग पूल का भी निरीक्षण किया।  इस मौके पर डा शर्मा ने सभा को संबोधित किया। तैराकों के लिए चेंजिंग रूम की व्यवस्था बाहर की तरफ होनी चाहिए, शौचालय में पानी के साथ-साथ साफ-सफाई का भी ध्यान रखना चाहिए।  इसी तरह आयुक्त ने जहां जल शोधन संयंत्र लीक हो रहा है, वहां बचाव के उपाय करने के निर्देश दिए हैं।

संबंधित पोस्ट

एक करोड़ रूपये की लागत से बनी बहुचर्चित आर्ट गैलरी को बचाने के सामने आई मनसे 

Aman Samachar

मुआवजा फर्जीवाड़ा में मास्टमाइंड नायब तहसीलदार फरार, अब तक 17 गिरफ्तार

Aman Samachar

  सिडबी ने कोविड तैयारियों के लिए त्वरित ऋण सुपुर्दगी हेतु श्वास और आरोग योजनाएं शुरू की

Aman Samachar

अध्यापक कुलकर्णी अपनी सेवा संपूर्ति पर सम्मानित हुए 

Aman Samachar

एसबीआई कार्ड ने फेस्टिव ऑफ़र 2022 के शुभारंभ की घोषणा की

Aman Samachar

पर्यावरण दिवस पर एक साल में दो लाख पेड़ लगाने का मनपा संकल्प

Aman Samachar
error: Content is protected !!