Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

मनपा के दो मृत कर्मचारियों के आश्रितों को दिया दस लाख रूपये सानुग्रह अनुदान 

नवी मुंबई [ युनिस खान  ] मनपा की सेवा में दस वर्ष पूरा करने से पहले मृत दो कर्मचारियों के आश्रितों को दस – दस लाख रूपये का सनुग्रह अनुदान दिया गया है।  सनुग्रह अनुदान का चेक अतिरक्त मनपा आयुक्त सुजाता ढोले के हाथो दिया गया है।

               29 सितम्बर 2018 के  निर्देश के तहत 1 नवम्बर 2005 के बाद शासन की नियुक्त व परिभाषित अंशदान निवृत्ति वेतन योजना , राष्ट्रीय निवृत्ति वेतन योजना का सदस्य होने वाले कर्मचारी की दस वर्ष की सेवा  पूरा होने से पहले मृत्यु हुई। ऐसे नामनिर्देशित कर्मचारी को 10 लाख रूपये सनुग्रह अनुदान दिया जाता है। जिसके अनुसार नवी मुंबई मनपा की सेवा में रहते मृत लिपिक दुर्वेश प्रेमनाथ भोईर की माँ रंजना प्रेमनाथ भोईर व अग्निशमन दल के गौतम तुकाराम बागुल की पत्नी रंगीता गौतम बागुल को दस दस लाख रूपये का सानुग्रह अनुदान का चेक अतिरिक्त आयुक्त श्रीमती ढोले के हाथो दिया गया। इस मौके पर प्रशासन उपायुक्त दादासाहब चाबुकस्वार उपस्थित थे।
Attachments area

संबंधित पोस्ट

कोपरी सैटिस -2 प्रोजेक्ट दिसंबर के आखिर तक पूरा होगा

Aman Samachar

देश की पहली रेल 1853 में मुंबई से ठाणे रेलवे स्टेशन बीच चली , फिर भी ठाणे रेलवे स्टेशन को ऐतिहासिक दर्जा नहीं

Aman Samachar

आम यात्रियों के लिए उपनगरीय ट्रेनों में यात्रा की समय सीमा रद्द करने की भाजपा ने की मांग 

Aman Samachar

मीरा भयंदर में आयोजित भगवान परशुराम जयंती महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब

Aman Samachar

धार्मिक विवाद पैदा करने के लिए भाजपा को माफ़ी मांगनी चाहिए – डा जितेन्द्र आव्हाड 

Aman Samachar

 घर की गैलरी गिरने से 12 वर्षीय एक बालक की मृत्यु, दो घायल

Aman Samachar
error: Content is protected !!