Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

मुंब्रा अस्पताल अग्निकांड के मृतकों के परिजनों को मनपा की ओर महापौर ने दिया चेक 

ठाणे [ युनिस खान ] मुंब्रा की प्राईम क्रिटिकेयर अस्पताल में आग लगने से मरने वाले चार मरीजों के परिजनों को आज महापौर नरेश म्हस्के के हाथो पांच पांच लाख रूपये की आर्थिक सहायता का चेक वितरित किया गया। दुर्घटना के बाद नगर विकास मंत्री व जिले के पालकमंत्री एकनाथ शिंदे ने राज्य सरकार व मनपा की ओर से आर्थिक सहायता देने की घोषणा की थी।

                आज महापौर कार्यालय में विरोधी पक्षनेता अशरफ शानू पठान ,गलिच्छ बस्ती निर्मूलन समिति सभापति साधना जोशी , उपायुक्त मनीष  जोशी ,सहायक आयुक्त सागर सालुंखे की उपस्थिति में चेक वितरित किया गया है। मुंब्रा कौसा की प्राईम क्रिटिकेयर अस्पताल में 28 अप्रैल की रात करीब 3 बजे आग लगने आयसीयु न भर्ती चार मरीजों की मृत्यु हो गयी थी। जिसमें हलीमा बी सलमानी ,नवाब माजिद शेख ,यस्मिन जफ़र सैयद ,हरि रामजी सोनावने की मृत्यु हुई थी। दुर्घटना के बाद पालकमंत्री शिंदे  , गृहनिर्माण मंत्री व स्थानीय विधायक डा जितेन्द्र आव्हाड ने राज्य सरकार मृतकों के परिजनों को 5 – 5 लाख की आर्थिक सहायता दिलाने की घोषणा किया था। पालकमंत्री शिंदे ने मनपा ओर से इ मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहयता दिलाने की घोषणा की थी। मनपा की ओर से आर्थिक सहायता दिलाने के लिए विरोधी पक्षनेता पठान प्रयास कर रहे थे। आज मनपा की ओर से  मृतक के परिजन मोहम्मद रिजवान  उलहक सलमानी , नजीरा नवाब शेख , बुशरा जफ़र सैयद व विशाल हरी सोनावने को महापौर म्हस्के हाथों आर्थिक सहायता का चेक वितरित किया गया है।

संबंधित पोस्ट

केन्द्रीय बजट आवास उद्योग के लिए एक बूस्टर साबित होगा – जितेंद्र मेहता

Aman Samachar

नगर सेविका के आन्दोलन के खेल के मैदान पर बाड व फलक लगाने का आयुक्त ने दिया आश्वासन

Aman Samachar

यातायात जाम की समस्या को हल करने के लिए नगर विकास मंत्री ने ठाणे , रायगढ़ , पालघर का किया दौरा

Aman Samachar

ठाणे जिले की वोटर लिस्ट के स्पेशल इन-डेप्थ रिवीजन एसआईआर की घोषणा

Aman Samachar

ठाणे जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी का डा. भाऊसाहेब दांगदे ने संभाला पदभार 

Aman Samachar

मानसून व कोरोना काल में स्वच्छता के ठेके की निविदा प्रक्रिया शुरू करने की मांग 

Aman Samachar
error: Content is protected !!