Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

बाबण्णा कुशाळकर के हाथों छात्रों को दी गई स्कालरशिप

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] चांदिवली विधानसभा क्षेत्र में वडार समाज के विद्यार्थीयों को शिव क्रांती वडार फाऊंडेशन द्वारा स्कालरशिप का चेक वडार समाज के नेता बाबण्णा कुशाळकर के हाथों प्रदान किया गया, जिसका लाभ काफी विद्यार्थीयों ने उठाया.
       इस दौरान वडार समाज के नेता बाबण्णा कुशाळकर ने कहा की आज समय की मांग है की समाज के होनहार बच्चों का मनोबल बढ़ाने के लिए इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन करते रहना चाहिए. इससे बच्चे शिक्षा हासिल कर अपने लक्ष्य को पूरा कर सकेंगे. यह सिलसिला अब चलता ही रहेगा, ताकि समाज के हर बच्चों के हाथ में कापी और कलम रहे.
           कार्यक्रम के दौरान बाबण्णा कुशाळकर, बलराज वारकर और आनंद कुराडे के अलावा समाज के कई गणमान्यों ने बच्चों को पढ़ाई पर काफी ध्यान देने के लिए बल दिया, ताकि समाज का नाम वे रोशन कर सकें. कार्यक्रम को सफल बनाने में चंदू पवार, चंदू वडार, विलेपार्ले तालुका अध्यक्ष राजेश मांजरेकर ने अहम भूमिका अदा की. इस दौरान सुनिल बनप्पटे, प्रकाश देवरस(शेट्टी), परशुराम धनावडे, श्रीराम पवार, शिवाजी शिंदे, बस्प्पा पुजारी, आदि उपस्थित थे.

संबंधित पोस्ट

मृतकों के दाह संस्कार के लिए श्री जगतगुरु ने बढ़ाया हाथ

Aman Samachar

घोडबंदर रोड इलाके के नागरिकों को नव वर्ष पर मिला खेल का मैदान 

Aman Samachar

451 किलोग्राम प्लास्टिक जब्तकर मनपा ने वसूले आर्थिक दंड 

Aman Samachar

विपक्षी दलों के गलत आरोप से महाराष्ट्र की छवि धूमिल हुई -देवेन्द्र फडणवीस

Aman Samachar

शॉपर्स स्टॉप को ग्रेट प्लेस टू वर्क ® इंडिया द्वारा मिली मान्यता 

Aman Samachar

कलवा पूर्व के छात्रों के लिए दौड़ेगी टीएमटी की तेजस्विनी बस

Aman Samachar
error: Content is protected !!