Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
अपराधब्रेकिंग न्यूज़

शातिर चैन स्नेचर को हिरासत में लेकर पुलिस ने उजागर किए तीन मामले

भिवंडी [ एम् हुसैन ] चैन स्नेचिंग व मोबाईल छिनैती करने वाले शातिर आरोपी को तलोजा जेल से हिरासत में लेकर कोनगाँव पुलिस ने तीन मामले उजागर किया है . गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ ठाणे , कल्याण , भिवंडी , पनवेल आदि पुलिस थानों में 36 से अधिक अपराधिक मामले दर्ज हैं .

             कोनगाँव पुलिस थाना क्षेत्र में चैन स्नेचिंग व मोबाईल छिनैती के मामले में तलाश के दौरान पुलिस को तलोजा जेल में बंद आरोपी के शामिल होने की जानकारी मिली . जिसके आधार पर कल्याण निवासी फजल आयूब कुरैशी [25] जेल से हिरासत में लेकर पूंछ तांछ कर पुलिस ने तीन मामलों का पर्दाफास किया है . उसके पास से 10 हजार रूपये कीमत के 5 ग्राम सोने का मंगलसूत्र , 17 हजार रूपये कीमत के दो मोबाईल बरामद हुआ है .पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ कल्याण , ठाणे , पनवेल आदि के पुलिस थानों में 36 से अधिक मामले दर्ज है . कोनगाँव पुलिस के वरिष्ठ निरीक्षक गणपतराव पिंगले के मार्गदर्शन में सहायक पुलिस निरीक्षक अभिजीत पाटील छानबीन कर रहे हैं .

संबंधित पोस्ट

सांता ने वंचित बच्चों को हाथ की स्वच्छता के बारे में शिक्षित करने के लिए वॉकहार्ट अस्पताल का किया दौरा 

Aman Samachar

वी-ट्रांस (इंडिया) लिमिटेड के श्री महेंद्र शाह समूह का अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक नियुक्त

Aman Samachar

नगर विकास मंत्री के गृह क्षेत्र के अनेक शिवसेना पदाधिकारी व कार्यकर्ता शिवसेना में शामिल

Aman Samachar

शॉपर्स स्टॉप के साथ रणनीतिक वितरण साझेदारी के माध्यम से शिसेडो भारत में अपने ब्रांड पदचिह्न का करेगा विस्तार 

Aman Samachar

रैपीपे की वेबसाइट व ऐप पर कोविड -19 के टीकाकरण की जानकारी व पंजीकरण सुविधा उपलब्ध

Aman Samachar

मनपा मुख्यालय में पदाधिकारियों को मिलने वाली सुविधा बंद न करने पर विरोध प्रदर्शन की चेतवानी 

Aman Samachar
error: Content is protected !!