Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

कोरोना आयसोलेशन के मरीजों से अधिक शुल्क लेने वाले होटल प्रबंधन के खिलाफ मनसे ने की कार्रवाई की मांग

ठाणे [ युनिस खान ] कोरोना आयसोलेशन के लिए कैपिटल होटल को अधिगृहित कर मनपा ने प्रति दिन दो हजार रूपये शुल्क निर्धारित कर दिया। मरीजों से निर्धारित दर से अधिक शुल्क वसूल किये जाने का पर्दाफास करते हुए मनसे ने विरोध करते हुए होटल प्रबंधन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग किया है।

                  शहर में कोरोना संक्रमित लोगों की बढती संख्या को देखते हुए ख़ास मरीजों की सुविधा के लिए माजीवाडा के कैपिटल होटल को आयसोलेशन के लिए अधिग्रहित किया है। कोरोना संक्रमित ऐसे मरीज जिन्हें अस्पताल में भर्ती करने की आवश्यकता न हो और मनपा के आयसोलेशन सेंटर में न जाना चाहे उन्हें विशेष सुविधा का प्रबंध कराया था। होटल के आयसोलेशन में रहने वाले संक्रमित व्यक्ति को प्रतिदिन 2000 रूपये के शुल्क पर सुविधा मुहौया कराया गया। इसमें सुबह का नास्ता , शाम की चाय ,दोपहर और रात का खाना शामिल किया गया है। मनपा ने 23 अप्रैल को कैपिटल होटल को आयसोलेशन सेंटर घोषित किया। वृन्दावन में रहने वाली  महिला मनसे प्रभाग अध्यक्ष महेश इंगले के माध्यम से होटल के आयसोलेशन में गयी। होटल में उसे बताया गया कि एक मरीज से साढ़े तीन हजार रूपये लिया जाता है यदि दो लोग मिलकर रूम लेते है प्रति मरीज दो हजार   रूपये लिए जाते हैं। महिला ने अधिक शुल्क वसूलने की शिकायत मनसे के इंगले से कर दी।  इसकी जानकारी मिलते ही उन्होंने मनसे ठाणे , पालघर जिलाध्यक्ष अविनाश जाधव से होटल प्रबंध द्वारा अधिक वसूली किये जाने की जानकारी दी। जाधव ने कोरोना संक्रमित मरीजों से अधिक शुल्क   वसूल करने वाले होटल प्रबंधन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की   मांग करते हुए मनपा मुख्यालय के सामने आन्दोलन करने की चेतावनी दी है। इस   मामले में होटल प्रबंधक निश्चल पुजारी का कहना है कि मनपा की ओर हमारा बिल नहीं मिलने के कारण हमें ग्राहकों से अधिक शुल्क वसूलना पड़ता है।

संबंधित पोस्ट

शिवसुब्रमणियन रामन ने  सिडबी के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक का कार्यभार संभाला

Aman Samachar

कोविड अस्पताल में डेढ़ लाख लेकर मरीज को भर्ती करने का मामला, महापौर से दिया जांच का आदेश

Aman Samachar

भिवंडी में मोटर सायकिल चोरी करने वाले तीन शातिर चोर गिरफ्तार 

Aman Samachar

अमृता स्कूल ऑफ बायोटेक्नोलॉजी ने लाइफ साइंसेज में एरिजोना विश्वविद्यालय के साथ की साझेदारी

Aman Samachar

91 फीसदी भारतीय उपभोक्ता ऑनलाइन भुगतान पसंद करते हैं – एक्सपीरियन रिपोर्ट

Aman Samachar

थाना माहेश्वरी मंडल द्वारा रामदेव जी का जम्मा उत्सव भव्य एवं श्रद्धामय वातावरण में संपन्न

Aman Samachar
error: Content is protected !!