Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

चक्रवाती तूफान से दर्जनों पेड़ गिरने से आधा दर्जन वाहन व कई घर क्षतिग्रस्त

 दो दिन घरों से न निकने की मनपा प्रशासन की चेतावनी

ठाणे [ युनिस खान ]  तौकते चक्रवाती तूफान से शहर में चौबीस घंटे में तेज हवा व बारिश से 13 पेड़ गिर गए हैं। पेड़ गिरने से ऑटो रिक्शा कार व अन्य वाहन और दीवार क्षतिग्रस्त हुई हो गयी है। डाक्टर की कार पर पेड़ गिरने से मनपा आपदा प्रबंधन विभाग के कर्मचारियों ने उन्हें सुरक्षित बाहर निकल लिया।बारिश व तेज हवा चलने की हवामान विभाग की सूचना के मद्देनजर मनपा आयुक्त डा विपिन शर्मा ने नागरिकों को घर से बाहर न निकलने का आवाहन किया है।

                    उन्होंने कहा है कि आरब सागर से उठे तौकते चक्रवाती तूफान दे दो दिन तक कुछ स्थानों मुसलाधार बारिश की आशंका बताई गयी है ,ठाणे शहर में भी कल से तूफान का प्रभाव दिखाई दे रहा है। कल रात से तेज हवा के साथ बरसात में 30 मिमी बारिश दर्ज की गयी है। चक्रवात के चलते ठाणे मनपा की ओर से सतर्कता के संकेत दिया गया है।  इसमें पेड़ गिरने , घर के पतरे उड़ने ,बिजली के खंभे गिरने की आशंका के चलते घर से बाहर न निकले व सावधानी बरतने का नागरिकों से आवाहन मनपा आयुक्त डा शर्मा ने किया है। उन्होंने कहा है कि मनपा की संपूर्ण यंत्रणा सतर्क व सुसज्ज है।  मुसलाधार बारिश व चक्रवात से किसी भी आपातकालीन परिस्थिति में प्रादेशिक आपदा प्रबंधन कक्ष से संपर्क स्थापित करा का आवाहन किया है। मनपा क्षेत्र में 13 स्थानों पर पेड़ गिरने की घटना हुई है।  आज नौपाडा पुलिस थाने  इलाके में एक पेड़ हौंडा सिटी कार पर गिर गया । उक्त कार में गोडबोले अस्पताल के डाक्टर रितेश गायकवाड जा रहे थे । मनपा आपदा प्रबंधन विभाग के कर्मचारियों व अग्निशमन कर्मियों ने उन्हें सुरक्षित बाहर निकल लिया जिससे आपदा प्रबंधन अधिकारी संतोष कदम की सराहना की जा रही है । कोपरी के कन्हैया नगर में एक पेड़ गिरने से परमानंद रामचंद्र पंजाबी और श्रवण चव्हाण का ऑटो रिक्शा क्षतिग्रस्त हो गया है। कोलबाड की आदर्श चाल पर पेड़ गिरने से घर का नुकसान हुआ है। खारेगांव में मारुती सुजुकी आल्टो कर पर पेड़ गिरने से वह क्षतिग्रस्त हो गयी है। रेलवे कालोनी कलवा में पेड़ गिरने से एक सेंटरो कार व हौंडा  एक्टिवा को नुकसान हुआ है। अंबेडकर रोड की रनपिसे चाल पर पेड़ गिरने से दो घरों की छत और बाथरूम क्षतिग्रस्त हो गया है। ज्ञानसाधना कालेज , परबवाडी में टाटा इंडिगों कार ,घंटालीदेवी नौपाडा में चेवरोलेट बीट कार पर पेड़ की डाल गिरने से नुकसान हुआ है।

संबंधित पोस्ट

पेट्रोल ,डीजल दर वृद्धि के खिलाफ शिवसेना ने जिलाधिकारी कार्यालय पर निकाला मोर्चा

Aman Samachar

आरबीआई का रेपो दर में कटौती ठाणे रियल एस्टेट के लिए शुभ संकेत

Aman Samachar

रेनो इंडिया ने काइगर की बेहतरीन रेंज लॉन्‍च की

Aman Samachar

डॉ बाबासाहेब विचार मंच की विचार विमर्श के लिए बैठकों का सिलसिला शुरू

Aman Samachar

ओबीसी राजनीतिक आरक्षण के मुद्दे पर आन्दोलन कर सर्वदलीय नेताओं ने की यथास्थिति बनाये रखने की मांग 

Aman Samachar

शहर में एंटीजन जांच केन्द्रों पर कर्मचारियों व मजदूरों की लगने लगी लम्बी कतारें 

Aman Samachar
error: Content is protected !!