Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

भिवंडी में चक्रवात से गौशाला का शेड व एक घर गिरा , कोई हताहत नहीं 

भिवंडी [ एम हुसेन ]  कल शाम से चक्रवाती तूफान से तेज हवा व बारिश से भिवंडी शहर व ग्रामीण इलाकों में कई  जगह पर पेड गिरने , गौशाला का शेड व एक घर गिने की घटना हुई है ।
              आनगाव स्थित गोपाल गौशाला का शेड क्षतिग्रस्त हो गया हैै संयोगवश कोई जनहानि नहीं हुई है। कई रास्ते पर वाहन चालकों को यातायात बाधित जैसी समस्या का सामना करना पड़ा है जिसकी पुष्टी मनपा  प्रशासन द्वारा की गई है । शहर के अंजुरफाटा , नारपोली , कल्याण रोड, अशोक नगर , बाला कंपाउंड आदि इलाकों मेें 20 पेड़ गिरे हैं। जिसे  उद्यान विभाग व अग्निशमन विभाग ने कटर मशीन की सहायता से  काटकर साफ किया है ।धामणकर नाका अंजुरफाटा मार्ग पर स्थित पारसिक बैंक के सामने एक बडे पेड गिरने की घटना हुई है। यह पेेेड रास्ते में गिरने के कारण कुुुछ समय तक यातायात बाधित रही ।घटनास्थल पर मनपा आपत्ती व्यवस्थापन विभाग व अग्निशमन दल के जवान पहुंचे और कटर मशीन की सहायता सेे पेड़ काटकर रास्ते से हटाया । इसी प्रकार बाला कंपाउंड स्थित भी बडा पेड़ गिरगया। संयोगवश इस दुर्घटना में भी कोई हताहत नहीं हुई है परंतु पेेेेड केे पास ही खडे रिक्शा पर पेड गिरने से वह क्षतिग्रस्त हो गया है। इसी प्रकार तालुका के शेलार ग्राापंचायत में एक मकान क्षतिग्रस्त होने उक्त परिवार का भारी नुुुकसान हुुआ है ।

संबंधित पोस्ट

मुख्यमंत्री के खिलाफ बयान को लेकर केन्द्रीय मंत्री राणे के खिलाफ ठाणे पुलिस में मामला दर्ज

Aman Samachar

पीएनबी के राजभाषा समारोह एवं कवि सम्मेलन में श्रोताओं ने लगाये खूब ठहाके

Aman Samachar

कार का सयलेंसर चोरी करने वाले गिरोह के 4 आरोपी गिरफ्तार , 25 सायलेंसर बामद 

Aman Samachar

पंजाबी म्यूजिक वीडियो आर्मी द इश्क का फर्स्ट लुक किया गया रिलीज

Aman Samachar

ठाणे जिला परिषद के पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी रोहन घुगे को किया गया सम्मानित 

Aman Samachar

सिंगापुर एयरलाइंस (एसआईए) समूह ने सभी ग्राहकों के लिए शुरू किया स्वैच्छिक कार्बन ऑफसेट कार्यक्रम

Aman Samachar
error: Content is protected !!