Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

डॉ बाबासाहेब विचार मंच की विचार विमर्श के लिए बैठकों का सिलसिला शुरू

मुंबई ( युनिस खान ) सामाजिक संस्था डॉ बाबासाहेब विचार मंच की स्थापना हेतु विचार विमर्श के लिए प्रथम बैठक चिंचपोकली के विद्यार्थी उत्कर्ष मंडल मैं आयोजित की गई। वरिष्ठ साहित्यकार पत्रकार मधुराज मधु के मार्गदर्शन में संपन्न हुई इस प्रथम बैठक में मधुराज मधु के अलावा संयोजक  आर.एन .यादव ,  डॉ.अमर बहादुर पटेल, पत्रकार नामदार राही , पत्रकार यशपाल शर्मा , शिक्षिका विद्या शर्मा ,प्रोफेसर ऊषा मधु , डॉ शशिकला पटेल , कवि रवि यादव, मिथुन कांबले व्यवसाई , अशोक वाघमारे व्यवसाई , संजय जगताप पूर्व ए.सी.पी मुंबई उपस्थित थे।
          डॉ.बाबा साहब आंबेडकर के विचारों को लेकर संस्था का गठन किया जा रहा  है। इस अवसर पर संयोजक समाज सेवक आर एन  यादव ने एजेंडा प्रस्तुत करते हुए कहा कि सर्वहारा समाज के गरीब जरूरत मंद लोगों के स्वास्थ्य, शिक्षा की आवश्यकता पूरी करने के साथ साथ  डॉ.बाबा साहेब के संविधान को यथार्थ रूप देने के लिए उपरोक्त संस्था कटिबद्ध है। शिक्षा के क्षेत्र में जरूरतमंद विद्यार्थियों को सहयोग किया जायेगा, वहीं स्वास्थ्य को लेकर ज़रूरत मंद मरीजो को सहयोग करना है। इसके अलावा आवश्यक स्थलों पर डॉक्टर बाबासाहेब अंबेडकर के प्रतिमा लगाने तथा जहां लगी हुई प्रतिमा देखभाल के अभाव में सम्मानजनक स्थिति में नहीं है उसे फिर से ठीक करने का कदम उठाया जाएगा। वहीं संस्था से जुड़े बड़ी संख्या में विद्वानों ने अपनी राय रखी। मधुराज मधु ने संगठन को चलने और उसे मजबूत करने के लिए कई सुझाव दिए। डॉ अमर बहादुर पटेल ने उपस्थित जनों को संविधान की शपथ दिलाई।

संबंधित पोस्ट

विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस: पीएनबी ने बेहतर ग्राहक सेवा के लिए कई पहल शुरू की

Aman Samachar

गट विकास अधिकारी की पिटाई करने वाले उपाध्यक्ष को गिरफ्तार करने की मांग 

Aman Samachar

कंपनी नए शेड्यूल के अनुसार ई-बसों की आपूर्ति करे – प्रताप सरनाईक 

Aman Samachar

कोरोना की दूसरी लहर में साठ वर्ष से अधिक आयु वर्ग के सर्वाधिक 330 लोगों गयी जान

Aman Samachar

नवी मुंबई मनपा के विशेष कार्यों की मुख्य सचिव मनुकुमार श्रीवास्तव ने की सराहना

Aman Samachar

रेंटल हाउसिंग के घोटालों को दबाने के लिए कोंकण के दो मंत्रियों का प्रशासन पर दबाव – एड विक्रांत चव्हाण 

Aman Samachar
error: Content is protected !!