Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजन

प्रिया वीडियो भोजपुरी ने मोर पिया हरजाई का ट्रैलर किया रिलीज

मुंबई , भोजपुरी फ़िल्म इंडस्ट्री के नवोदित निर्देशक अनिल कमल चौहान द्वारा निर्देशित भोजपुरी फ़िल्म मोर पिया हरजाई का ट्रैलर प्रिया वीडियो भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया। दर्शकों को फ़िल्म के ट्रैलर का इंतजार बेसब्री से था और निर्देशक अनिल कमल चौहान भी इस फ़िल्म की रिलीज को लेकर उत्साहित थे। यह फ़िल्म पिछले साल ही रिलीज हो गई होती लेकिन लॉकडाउन व कोरोना संकट के कारण रिलीज नहीं हुई। इस

 

साल भी समस्या बनी रही,पर अंततः रिलीज करने का निश्चय किया गया।
               आपको बता दें अनिल कमल चौहान आने वाले समय में बड़ी स्टारकास्ट वाली फिल्में भी लेकर आने वाले हैं। जबकि इस फ़िल्म के बाद अन्य कई फिल्में इनकी रिलीज को तैयार हैं। जैसा कि उन्होंने बताया कि यह एक पारिवारिक और मनोरंजक फ़िल्म हैं। जिसमें दर्शकों को मधुर गीत संगीत,रोमांस,एक्शन कॉमेडी व फैमिली ड्रामा देखने को मिलेगी। उन्होंने यह भी बताया कि लॉकडाउन के हटते ही वे अपनी कई फिल्मों की शूटिंग शुरू करेंगे। जिसमें भोजपुरी के कई लोकप्रिय व चर्चित अभिनेता ,  अभिनेत्री नजर आयेंगे।
परमेश्वर फिल्म्स व ए3 मोशन पिक्चर्स के बैनर तले निर्मित इस फ़िल्म में संजय भट्ट, अजीत सिंह, अंतरा शर्मा, प्रियंका मेहरा, आनंद मोहन, अली खान व अन्य ने अभिनय किया है। जबकि, फ़िल्म में ग्लोरी मोहन्ता के दो आइटम सॉन्ग भी है। फ़िल्म में कुल 9 गाने हैं,जिसे गायक व गायिका गुंजन सिंह, मोहन राठौर, अलोक कुमार, अमित सिंह एम्मी, इंदु सोनाली, अंतरा सिंह प्रियंका, अमृता दीक्षित ने क्रमशः अपनी मधुर आवाज दी हैं। वहीं गीतकार पंकज प्रियदर्शी,अशोक सिन्हा व डॉ. कुमार रौशन ने फ़िल्म के गीतों को लिखा हैं। फ़िल्म के निर्माता शैलेन्द्र कुमार पंडित व सूजय कुशवाहा हैं। निर्देशक अनिल कमल चौहान, संगीत निर्देशक अभिषेक चौधरी, डीओपी- अमिताभ चन्द्रा व मनीष मुस्कान हैं। प्रिया वीडियो द्वारा ट्रैलर जारी होंने के बाद बहुत जल्द फ़िल्म भी रिलीज की जाएगी।

संबंधित पोस्ट

बैंक ऑफ बड़ौदा ने ब्रांड एंबेसडर पीवी सिंधु और शेफाली वर्मा के साथ प्रतियोगिता की घोषणा की

Aman Samachar

 पश्चिम बंगाल के छात्रों और नए जमाने के उद्यमियों को उभरती टेक्‍नोलॉजीज पर उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा

Aman Samachar

   बैंक ऑफ़ बड़ौदा प्रत्येक संवितरित ऑटो और होम लोन के साथ एक पौधा लगाएगा 

Aman Samachar

राज्य सरकार ने केंद्र से मांगे 200 मैट्रिक टन आक्सीजन व 10 आयएसओ टैंकर्स

Aman Samachar

आचार संहिता के उलंघन के मामले की जाँच कर कार्रवाई की राकांपा ने मांग

Aman Samachar

मुंब्रा की एम.एम. वैली सोसायटी के पदाधिकारियों का चयन

Aman Samachar
error: Content is protected !!