Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

 पश्चिम बंगाल के छात्रों और नए जमाने के उद्यमियों को उभरती टेक्‍नोलॉजीज पर उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] वेबेल-फुजीसॉफ्ट-वारा सेंटरऑफ एक्सीलेंस (सीओई), पश्चिम बंगाल सरकार की एक पहल है।इसका लक्ष्य प्रासंगिक कौशल बनाने और इंडस्‍ट्री 4.0 की टेक्‍नोलॉजीज की संपूर्ण संभावनाओं का दोहन करना है। इसकी स्थापना आईटीऔर इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग ने अपनी नोडल एजेंसी वेबेल के साथ साथ एमएसएमई निदेशालय, पश्चिम बंगाल के माध्यम सेकी है।इस परियोजनाका निष्पादन फुजीसॉफ्ट इंक., जापान औरवारा टेक्नोलॉजी, भारत द्वारा किया जारहा है।यह इंडस्‍ट्री 4.0 की चार टेक्‍नोलॉजीज के लिए एकमात्र उत्कृष्ट केंद्रोंमें सेएक है। ये चार टेक्‍नोलॉजीज हैं – डेटा साइंस, साइबर सुरक्षा, एम्बेडेड सिस्टम / आईओटी (इंटरनेट ऑफ थिंग्स) और एडिटिव मैन्युफैक्चरिंग सीओई छात्रों, शिक्षाविदों, उद्योग, प्रौद्योगिकी प्रदाताओं और स्टार्ट-अप कोएक साथ,एक जगह पर लेकर आता है।

         सेंटर ऑफ एक्सीलेंस पोस्ट ग्रेजुएट, एडवांस्ड सर्टिफिकेशन और डेटा साइंस, साइबर सुरक्षा एंबेडेड सिस्टम्स और एडिटिव मैन्युफैक्चरिंग (3 डी प्रिंटिंग) पर लघु पाठ्यक्रम प्रदान करता है। संस्थान जिला स्तर पर ज्‍यादा से ज्‍यादा प्रतिभाओं तक पहुंच बनाने के लिए तमलुक, हल्दिया, कोंटाई, महिषादल, आसनसोल और दुर्गापुर जैसे स्थानों में इस तरह के और परामर्श सत्र आयोजित करेगा।

          पाठ्यक्रम में कॉरपोरेट्स द्वारा लाए गए केस-स्टडी, रियल टाइम प्रोजेक्ट्स के साथ-साथ कैपस्टोन प्रोजेक्ट्स भी शामिल हैं। सीओई नए स्नातकों और कामकाजी पेशेवरों को बेहद विशिष्‍ट प्रशिक्षण प्रदान करता है। यह उन लोगों के लिए है जो नौकरी पर रखने की अपनी योग्यता को निखारना चाहते हैं ताकि नौकरी पर रखने की उनकी योग्यता बढ़ जाए या अपने कौशलों को रीबूट करना चाहते हैं ताकि उनके कैरियर को एक नई शुरुआत मिले – कर्मचारी के रूप में या उद्यमी के रूप में। सीओई पाठ्यक्रम उद्योग प्रमाणित हैं ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि वे बाजार की आवश्यकताओं के अनुकूल हैं और रोजगार क्षमता बढ़ा रहे हैं। प्रशिक्षण विभिन्न रूपों में दिया जाता है। इनमें परिसर में और ऑनलाइन पाठ्यक्रम शामिल हैं। सीओई अलग-अलग लंबाई के पाठ्यक्रम प्रदान करता है। सर्टिफिकेट प्रोग्राम से स्नातक करने वाले लोग समस्या समाधान, निर्णय लेने, वार्ता कौशल, संचार और प्रस्तुति कौशल, वित्त और परियोजना प्रबंधन की बुनियादी बातों के साथ-साथ कार्यस्थल नैतिकता पर भी सत्र से गुजरते हैं।

       सीओई का उद्देश्य छात्रों, कामकाजी पेशेवरों और नए युग के उद्यमियों को उनकी प्रतिस्पर्धात्मकता को बढ़ाने और अत्यधिक कुशल उद्योग के लिए तैयार पेशेवरों और तकनीकी उद्यमियों को विकसित करने के लिए उभरती प्रौद्योगिकियों पर उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा प्रदान करना है। इसने कई वैश्विक संगठनों और प्रमुख प्रौद्योगिकी कंपनियों के साथ समझौता किया है। यह दोनों बुनियादी ढांचे, हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर के साथ-साथ अकादमिक समर्थन और प्रमाणन प्रदान करने के लिए है। सहयोग करने वाली कुछ कंपनियों में इंटेल, एनवीडिया, डसॉल्ट सिस्टम्स, स्ट्रैटासिस, ट्रेंड माइक्रो, फोर्टिनेट, आईएमआई इज़राइल, थिंक साइबर, इज़राइल, बोस्टन ट्रेनिंग अकादमी और बोस्टन आईटी सॉल्यूशंस आदि शामिल हैं।

संबंधित पोस्ट

रेमंड रीयल्टीने ठाणे में सबसे बडे क्लब हाउस का किया लोकार्पण 

Aman Samachar

अवैध रेती उत्खनन करने वाले 80 लाख रूपये के उपकरण जिला प्रशासन ने किया नष्ट 

Aman Samachar

रेनॉल्ट इंडिया ने दिल्ली-एनसीआर में दो नए आउटलेट के साथ अपनी उपस्थिति मजबूत की

Aman Samachar

एक अगस्त से होने जा रहे हैं ये बदलाव, खत्म हो रही है इन कार्यों की समयसीमा, आपके लिए जानना जरूरी

Admin

विश्व किशोर सम्मेलन के लिए दुनिया के सबसे बड़े ध्यान केंद्र में भारत भर के 500 से अधिक छात्र पहुँचे

Aman Samachar

हरित भारत के लिए सिडबी ने स्वावलंबन चैलेंज फंड का किया शुभारंभ 

Aman Samachar
error: Content is protected !!