Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

ब्रेक द चैन के तहत शिवभोजन थाली 14 जून तक मुफ्त – मुख्यमंत्री

 मुंबई [ युनिस खान ] राज्य के गरीबी व जरूरतमंद लोगों के लिए शुरू मुफ्त शिवभोजन थाली की अवधि 14 जून तक सरकार ने बढ़ा दिया है। राज्य में कोरोना के ब्रेक द चैन योजना के तहत मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने मुफ्त शिवभोजन थाली योजना का लाभ गरीबों व जरूरतमंद लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए निर्णय लिया है। राज्य में ब्रेक द चैन योजना के तहत कडा प्रतिबन्ध लागू करते हुए सरकार ने गरीब , मजदूर जैसे घटकों के लिए आर्थिक पॅकेज घोषित किया था।  इसी साथ दस रूपये थाली मिलने वाले शिवभोजन थाली की संख्या डेढ़ गुना बढ़ाते हुए इसे मुफ्त में उपलब्ध करने की योजना लागू कर दिया है।  राज्य में इस योजना को 15 अप्रैल से शिवभोजन थाली मुफ्त की गयी थी। अब सरकार ने इस मुफ्त योजना की अवधि 14 जून तक बाधा दिया है। 15 अप्रैल से 20 मई 2021 तक मुफ्त शिवभोजन थाली योजना का 48 लाख 44 हजार 709 लोगों ने लाभ लिया है। कोरोना महामारी व लाक डाउन से उत्पन्न आर्थिक संकट के समय यह मुफ्त भोजन योजना रहे के गरीबों व माध्यम आय वर्ग के लोगों के लिए वरदान साबित हुई है।  गरीबों व जरूरतमंद लोगों की समस्या को देखते हुए इसके अवधि 14 जून 2021 तक बढ़ा दिया है। योजना का अबतक राज्य में 4 करोड़  27 लाख  81 हजार 709 लोगों ने लाभ लिया है।

संबंधित पोस्ट

 5 से 7 फरवरी तक रेलवे के विशेष मेगाब्लॉक के दौरान ठाणे से दिवा के बीच मनपा परिवहन की अतिरिक्त बसें 

Aman Samachar

रिश्वत रिश्वत लेने वाले नायब तहसीलदार सहित 2 लोग गिरफ्तार 

Aman Samachar

रेमडेसीवीर इंजेक्शन की कालाबाजारी करने वाले दो आरोपी रंगेहाथ गिरफ्तार , 21 इंजेक्शन बरामद

Aman Samachar

शेयर ऑटो रिक्शा पर रोक , कोरोना के नियमों का उलंघन करने वाले 767 ऑटो चालकों के खिलाफ कार्रवाई

Aman Samachar

उपवन परिसर की रूद्र प्रतिष्ठान एवं जय फाउंडेशन की ओर से गयी सफाई 

Aman Samachar

वट पूर्णिमा पर महिलाओं में डेंगू बुखार, डेंगू के बारे में जागरूकता

Aman Samachar
error: Content is protected !!