Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

राज्य सरकार ने केंद्र से मांगे 200 मैट्रिक टन आक्सीजन व 10 आयएसओ टैंकर्स

मुंबई [ युनिस खान , 4 मई 2021] महाराष्ट्र के 16 जिलों में कोरोना मरीजों की संख्या में वृद्धि व उपचार के लिए आक्सीजन को आवश्यकता के मद्देनजर 200 मैट्रिक टन आक्सीजन व 10 लिक्विड आक्सीजन ढुलाई  के लिए आयएसओ टैंकर्स उपलब्ध कराने की मांग केंद्र सरकार से की है। इस आशय की मांग करते हुए राज्य के मुख्य सचिव सीताराम कुंटे ने केन्द्रीय मंत्रिमडल सचिव राजीव गौबा को पत्र भेजा है। इसके लिए मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने मुख्य सचिव को निर्देश दिया था।

राज्य में 6 लाख 63 हजार 758 सक्रीय मरीज है जिसमें 78 हजार 884 मरीज आक्सीजन पर है जबकि 24 हजार 787 मरीज आयसीयु विभाग में भर्ती हैं। इसके साथ राज्य के पालघर ,रत्नागिरी ,सिंधुदुर्ग , सतारा ,सांगली , कोल्हापुर , सोलापुर ,नंदुरबार , बीड ,परभनी ,हिंगोली ,अमरावती , बुलढाना ,वर्धा ,गढ़चिरोली एवं चंद्रपुर इन 16 जिलों में कोरोना के सक्रीय मरीज निरंतर बढ़ रहे हैं। राज्य में मरीजों  बढती संख्या के अनुसार आक्सीजन की मांग भी बढ़ रही है। मुख्य सचिव ने केंद्र को भेजे अपने पत्र में कहा है कि प्रत्येक जिले में आक्सीजन आडिट की जा रही है। राज्य में आक्सीजन की बढती मांग और आवश्यकता को देखते हुए केंद्र सरकार होने वाली आक्सीजन आपूर्ति में 200 मैट्रिक टन आक्सीजन की वृद्धि करने की मांग की गयी है। आक्सीजन की लिफ्टिंग सुविधा राज्य के निकट होने का सुझाव दिया गया है। इस समय गुजरात के जाम नगर से  प्रतिदिन 125 मैट्रिक टन आक्सीजन की आपूर्ति हो रही है जिसमें 100 मैट्रिक टन की वृद्धि कर 225 मैट्रिक टन करने व भिलाई से 230 मैट्रिक टन आक्सीजन आपूर्ति कराने की मांग किया है। पत्र में कहा गया है कि दोनों स्थान राज्य के निकट होने से कम समय में आपूर्ति की जा सकती है। इससे मरीजों को समय से आक्सीजन उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। केंद्र शासन को लिक्विड आक्सीजन ढुलाई के लिए सिंगापूर , दुबई व अन्य देशों की तेल उत्पादक कम्पनियों से प्राप्त आयएसओ टैंकर्स में कम से कम 10 टैंकर्स महाराष्ट्र को उपलब्ध कराया जाय जिससे ओडिशा के अंगुल की रोरो सेवा के माध्यम से आक्सीजन लाने में सुविधा हो। इस तरह की मांग राज्य मुख्य सचिव कुंटे  अपने पत्र के माध्यम से किया है।

संबंधित पोस्ट

सरपंच के आमरण अनशन के बाद मालोड़ी टोलनाका पर टोल वसूली बंद 

Aman Samachar

कल हमारे एनकाउंटर का पुलिस को आदेश दे सकते हैं मुख्यमंत्री  – आनंद परांजपे 

Aman Samachar

अल्पसंख्यक छात्रों को व्यावसायिक शिक्षा के लिए मिलेगा रु. 7.50 लाख तक का शिक्षा ऋण

Aman Samachar

15 जून तक लाक डाउन बढ़ा , मरीज की कमी वाले क्षेत्रों प्रतिबंधों में ढील लेकिन ढिलाई नहीं

Aman Samachar

कर्नाटक सरकार ने ड्रोन से जमीन का सर्वेक्षण कर मानचित्र बनाने का किया सबसे बड़ा अनुबंध

Aman Samachar

कोरोना योद्धाओं को रोहिदास पाटील प्रतिष्ठान की ओर से किया सम्मानित

Aman Samachar
error: Content is protected !!