Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
अन्यब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

आदिवासी लोगों के लिए 4 जून को येउर में विशेष टीकाकरण मुहिम

ठाणे [ युनिस खान ]  आन लाईन पंजीकरण से वंचित व कन्द्रों न जाने वाले आदिवासी समाज के लोगों के कोरोना टीकाकरण लिए शुक्रवार 4 जून को येउर आदिवासी गांव् में विशेष केंद्र शुरू करने का महापौर नरेश म्हस्के , मनपा आयुक्त डा विपिन शर्मा ने निर्णय लिया है .

शहर में कोरोना टीकाकरण केंद्र शुरू कर 45 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों को टीका लगाया जा रहा है . मनपा क्षेत्र के येउर में रहने वाले आदिवासी कोरोना के टीका के लिए शुरू आन लाईन पंजीकरण से वंचित और केन्द्रों पर न पहुँचने वाले आदिवासी समाज के लोगों का टीकाकरण  करने के लिए पाटीलवाडी मनपा स्कूल के निकट स्थित आरोग्य केंद्र में शुक्रवार 4 जून को सुबह 11 बजे से दोपहर 4 बजे तक टीका लगाया जायेगा .मनपा की ओर से शुरू टीकाकरण मुहिम के तहत आरोग्य कर्मचारी ,फ्रंट लाईन वर्कर्स व 45 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों का टीकाकरण किया जा रहा है . उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने वाले विद्यार्थियों के लिए टीकाकरण शुरू किया गया है . इसमें आन लाईन पंजीकृत व वाक् इन पद्धति से नागरिकों का टीकाकरण किया जा रहा है . आन लाईन पंजीकरण से वंचित आदिवासी लोगों के टीकाकरण के लिए विशेष केंद्र शुरू किया है .मनपा ने सभी आदिवासी लोगों का टीकाकरण करने का निर्णय लिया है .

संबंधित पोस्ट

नालों की पूर्ण सफाई न करने वाले ठेकेदारों का बिल रोकने व पंजीकरण रद्द करने की मांग 

Aman Samachar

अंतर विद्यालयीन अंताक्षरी स्पर्धा में रईस जूनियर कालेज को प्रथम पुरस्कार

Aman Samachar

रेनो इंडिया ने ग्रामीण क्षेत्रों में अपनी उपस्थिति को किया मज़बूत 

Aman Samachar

केंद्र की सुदर्शन भारत परिक्रमा का स्वागत करने के लिए ठाणे व पनवेल के नागरिकों का सम्मान

Aman Samachar

राकांपा में प्रदेश महासचिव रही रेखा मिरजकर पुनः कांग्रेस में शामिल 

Aman Samachar

गुरूवार शाम हुई बारिश में मनपा आपातकालीन विभाग की पोल खुली 

Aman Samachar
error: Content is protected !!