Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजन

पंजाबी म्यूजिक वीडियो आर्मी द इश्क का फर्स्ट लुक किया गया रिलीज

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] गायक और अभिनेता विष्णु दास का अपकमिंग म्यूजिक वीडियो आर्मी द इश्क का फर्स्ट लुक जारी किया गया।फर्स्ट लुक बहुत ही दमदार और आकर्षक हैं।जिसमें विष्णु दास एक फौजी के किरदार में नजर आ रहे हैं।उनके साथ फर्स्ट लुक में म्यूजिक वीडियो की अभिनेत्री भी नजर आ रही हैं।यह पंजाबी म्यूजिक वीडियो बेहद ही मनोरंजक तरीके से तैयार किया गया हैं।जिसमें इमोशंस प्यार और देश भक्ति खास कर दर्शकों को देखने को मिलेगी।इस म्यूजिक वीडियो को लेकर विष्णु दास बहुत उत्साहित हैं।कारण यह अब तक का उनका सबसे खर्चीला म्यूजिक वीडियो हैं।
          इससे पूर्व में भी ये कई म्यूजिक वीडियो बना चुके हैं।जो इनके ऑफिशल यूट्यूब चैनल पर रिलीज भी हैं। विष्णु दास काफी समय से अभिनय व गायिकी के क्षेत्र में सक्रिय हैं और दर्शकों के बीच खासे लोकप्रिय होते जा रहे हैं। उनका म्यूजिक वीडियो बहुत ही अलग होता है और कांसेप्ट के साथ यह काम करना अधिकतर पसंद करते हैं। इसलिए,उनके अधिकतर म्यूजिक वीडियो में एक अलग तरह का कांसेप्ट देखने को मिलता हैं। फर्स्ट लुक रिलीज होने के साथ ही बहुत जल्द इस म्यूजिक वीडियो का टीचर भी रिलीज किया जाएगा और स्वतंत्रता दिवस से पहले वीडियो भी यूट्यूब पर जारी किया जाएगा।म्यूजिक वीडियो की शूटिंग राजस्थान के लोकेशन में की गई हैं।
         इस म्यूजिक वीडियो के गायक गीतकार विष्णु दास,म्यूजिक कंपोजर व एडिटर रोहित फिल्मेर,म्यूजिक मास्टरिंग वी आई के म्यूजिक,वीडियो निदेशक राजेश दास,डीओपी पिंटू चौहान,पोस्टर डिजाइनर क्रिएटो हैं।इस वीडियो में रेखा,अनिता,मन्नत खान,निरंजन कुमार,साहिल कुमार,संजय कुमार,गुरप्रीत सिंह एवं अन्य ने अभिनय किया हैं।

संबंधित पोस्ट

राकांपा प्रमुख से मिलकर मनपा विरोधी पक्षनेता पठान ने लिया आशीर्वाद 

Aman Samachar

संपत्ति कर के बकाये पर 75 फीसदी दंड में छूट के लिए दो माह के लिए मनपा की अभय योजना 

Aman Samachar

तकनीकी उपकरण – पीएनबी प्राइड-सीआरएमडी मॉड्यूल का शुभारंभ

Aman Samachar

शील-कलवा-मुंब्रा बिजली उपभोगता पीडी कनेक्शन क़िस्त योजना की अवधि 31 दिसंबर तक बढ़ी

Aman Samachar

मानपाडा, पातलीपाडा की कचरे व गटर की समस्या सुलझाने की मनपा से मांग 

Aman Samachar

ड्राइवर को बेहोश कर कंटेनर सहित माल‌ लेकर चोर फरार

Aman Samachar
error: Content is protected !!