Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

लाक डाउन एकाएक न हटाकर धीरे धीरे प्रतिबन्ध कम करने पर मंत्रिमंडल में चर्चा

मुंबई [ युनिस खान ] राज्य में आज 21 हजार 273 नए कोरोना मरीज मिले है वहीँ चौबीस घंटे में 425 कोरोना संक्रमित मरीजों की मृत्यु हुई है .राज्य में कोरोना मरीजों की संख्या घटने के बावजूद 10 से 15 जिलों में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ रही है .राज्य में कोरोना के नए मरीजों की संख्या में कमी के चलते 1 जून से लाक डाउन हटाने के मुद्दे पर अटकलें लगायी जा रही है .

आज मंत्रिमंडल की बैठक में 1 जून से एकाएक लाक डाउन न हटाने पर सहमती हुई है . बैठक में कहा गया कि गत वर्ष सितम्बर में कोरोना मरीजों की संख्या उच्च स्तर पर पहुँच गयी थी .आज कोरोना मरीजों की संख्या कम होते होते सितम्बर के बराबर आ गयी है .इसके बावजूद अभी और अधिक ध्यान रखने की आवश्यकता है . मंत्रिमंडल में एकाएक लाक डाउन न हटाकर 1 से आगे बढाकर धीरे धीरे लाक डाउन के प्रतिबन्ध कम करने पर चर्चा हुई है . मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने इस दृष्टि से विभाग को निर्देश दिए हैं .  अब मुख्यमंत्री ठाकरे 1 जून के बाद  किस तरह की छूट देने की घोषणा करते हैं . वैसे मानसून के पहले कूछ छूट मिलने की लोगों में उम्मीदें हैं . बरसात से पहले अनेक तरह की तैयारियां करने के लिए लाक डाउन में छूट की लोग राह देख रहे हैं . लाक डाउन हटते ही एक सप्ताह लोगों की भीड़ होने की आशंका है . बारिश शुरू होने पर लोगों के घरों से अनावश्यक बाहर निकलने की संख्या में कमी आ जाती है . राज्य में 3 लाख 14 हजार 368 सक्रीय मरीज हैं . मुंबई में 28 हजार 683 व ठाणे जिले में 14 हजार 900 सक्रीय मरीज हैं . राज्य में सर्वाधिक पुणे में 43 हजार 869 सक्रीय मरीज हैं .

संबंधित पोस्ट

कोरोना जेएन-वन वेरिएंट की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य प्रणाली सतर्क रहे – मुख्यमंत्री 

Aman Samachar

वर्तक नगर म्हाडा के 160 गरीब परिवारों को बेघर करने की साजिश – एड विक्रांत चव्हाण 

Aman Samachar

मेरा परिवर मेरी जिम्मेदारी जैसे मेरा मानसिक आरोग्य मेरी जिम्मेदारी की पहचान जरुरी  – डा. शिल्पा आडारकर 

Aman Samachar

शिक्षा में ध्यान लगाकर मुस्लिम बच्चे आईएएस, आईपीएस बने – हाजी अराफात शेख

Aman Samachar

वृक्षारोपण के साथ आग में झुलसे वृक्षों की सिंचाई कर पुनर्जीवित करने का किया प्रयास

Aman Samachar

वेदांत अस्पताल में आक्सीजन के आभाव में मरीजों की मौत की भाजपा नेताओं ने जिलाधिकारी से जांच मांग की

Aman Samachar
error: Content is protected !!