Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

खोणी ग्रामपंचायत के सफाई कर्मचारियों को छह माह से वेतन नहीं

भिवंडी [ एम हुसेन ] भिवंडी तालुका के खोणी ग्रामपंचायत के सफाई कामगारों को छह महीने से वेतन का भुगतान नहीं किया गया है  जिसके कारण कामगार सहित उनका परिवार भुुुुखमरी के कगार पर पहुँच गया है। यह सभी कामगार कोरोना संकटकाल में दिन रात मेेहनत करने के बावजूद इन कोरोना योद्धाओं को वेतन नहीं मिला है। इन परिवारों केेे सामने भुुुखमरी की समस्या उत्पन्न हो गयी है। कामगारों की समस्याओ का गंंभीरतापूर्वक संज्ञान में लेते हुए मनसे महानगरपालिका कर्मचारी सेना के शहराध्यक्ष संतोष सालवी ने पंचायत समिति के गटविकास अधिकारी डॉ.प्रदीप घोरपडे को ज्ञापन देकर कहा है कि कामगारो का  छह महिने का बकाया वेतन जल्द से जल्द भुगतान करें अन्यथा कामगार 7 जून से कामबंद आंदोलन करेंगे ।
                      उल्लेखनीय है कि भिवंडी शहर से सटी हुई खोणी ग्रामपंचायत है इस ग्रामपंचायत की जनसंख्या लगभग 80 हजार है। इस ग्रामपंचायत में प्रतिदिन कचरा व साफसफाई करने के लिए 36 सफाई कामगार तथा पानी आपूर्ति विभाग में 4 व कार्यालयीन लिपिक के रूप में 9 कर्मचारी इस प्रकार कुल 49 कर्मचारी कार्यरत हैं। खोणी ग्रामपंचायत के कर्मचारी 20 से 25 वर्षों से प्रामाणिक रूप से काम कर रहे हैं। कोरोना संकटकाल में भी अपने जीवन को धोखे में डालकर अपना गांव स्वच्छ व निरोगी रखने के लिए पूरी जिम्मेदारी से काम करते हैं। खोणी ग्रामपंचायत प्रशासन कामगारों से मनमुताबिक काम कराने के बावजूद 6  महीने से वेतन का भुगतान नही कर रही है।  ग्रामपंचायत प्रशासन केवल तारीख पे तारीख देरही है परंतु समय से उनको वेतन  का भुगतान नही कर रही है। दिसंबर 2020 से मई 2021 इस प्रकार 6 का वेतन आज भी इन कामगारों को नहीं मिला है जिसके कारण कामगार आर्थिकसंकट सेजूझ रहे हैं। इसलिए कामगारों को आगामी 6 जून 2021 संध्याकाल 6 बजे तक कामगारों को 6  महीने का बकाया वेतन का भुगतान नहीं किया गया तो कामगार 7 जून से  बेमुदत काम बंद आंदोलन करेंगे। इस प्रकार की  चेतावनी मनसे के महानगरपालिका कर्मचारी संघटना के शहराध्यक्ष संतोष सालवी ने भिवंडी पंचायत समिति के गटविकास अधिकारी डॉ प्रदीप घोरपडे को दी है।
Attachments area

संबंधित पोस्ट

मुख्यमंत्री ने बुलढाणा में किसानों को मारुत AG365 ड्रोन अपनाने के लिए किया प्रोत्साहित

Aman Samachar

सनटेक रियल्टी को 10 करोड़ रुपये का मुनाफा

Aman Samachar

डॉ. अग्रवाल हेल्थ केयर लिमिटेड ने टीपीजी ग्रोथ और टेमासेक से 1,000 करोड़ रुपए से अधिक की जुटाई फंडिंग 

Aman Samachar

बिजली के स्मार्ट मीटर से लोगों का विश्वास बढ़ाने के लिए 2 – 3 माह तक नए , पुराने दो मीटर पद्धति 

Aman Samachar

मरीजों की जान के खतरे को टालने के लिए मानसून में अखंडित बिजली आपूर्ति हो – एकनाथ शिंदे

Aman Samachar

केन्द्रीय मंत्री श्रीमती अनुप्रिया पटेल का मुंबई में सत्कार

Aman Samachar
error: Content is protected !!