Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

पाल धनगर सेवा संस्था के आरोग्य शिबिर का लोगों ने लिया लाभ 

ठाणे [ युनिस खान ] पाल धनगर सेवा संस्था की ओर से आयोजित आरोग्य शिबिर में लोगों आँख व दांत की जांच कराया। वहीँ जरूरतमंद लोगों का रियायती दर पर आगे के उपचार का आश्वासन दिया गया है। संजय पाल ने बताया कि शिबिर में करीब 350 लोगों ने लाभ लिया है।
          पाल धनगर सेवा संस्था की ओर से मनोरमा नगर में आज आरोग्य शिबिर का आयोजन किया गया। जिसमें होरायजन प्राईम अस्पताल और श्री रामकृष्ण नेत्रालय के डाक्टरों की टीम की ओर से लोगों की आँख व दांत आदि की जांच की गयी। संजय पाल ने बताया कि लोगों में आँख और दांत की शिकायत अधिक मिलने के कारण संस्था कि ओर से आरोग्य शिबिर का आयोजन किया गया। राजेश पाल ने कहा कि होरायजन प्राईम अस्पताल और श्री रामकृष्ण नेत्रालय के डाक्टरों और उनकी टीम ने सुबह से लोगों का आरोग्य परिक्षण कर आगे के उपचार के लिए मार्गदर्शन किया है। डा सुनील प्रजापति का विशेष सहयोग मिलता रहा है। हमारी संस्था इस तरह सामाजिक कार्य करती रही है जिसका लोगों का अच्छा समर्थन मिला है। संस्था के पुरुष व महिला कार्यकर्ताओं ने आयोजन को सफल बनाने में अपना अमूल्य योगदान दिया है।

संबंधित पोस्ट

मजबूत क्रेडिट स्कोर हासिल कर अपने सपने साकार करें – साईंकृष्णन श्रीनिवासन

Aman Samachar

20.5 KM/L के माइलेज के साथ रेनो काइगर इस सेगमेंट में सबसे बेहतर वाहन बना

Aman Samachar

मोटोरोला ने मोटो जी32 के शानदार रोज़ गोल्ड और सैटिन मरून वैरिएंट्स पेश किए

Aman Samachar

एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक ने क्यूआईपी मार्ग से 2,000 करोड़ रुपये इक्विटी पूंजी और 10 वर्षीय बांड जारी करके 500 करोड़ रुपये की टियर-II पूंजी जुटाई

Aman Samachar

शेख इरफान अनवारुल हक बने राकांपा उद्योग व व्यवसाय संगठन के अध्यक्ष 

Aman Samachar

बासमती चावल की खेती की लागत को प्रभावी ढंग से कम करता है ड्रिप इरिगेशन

Aman Samachar
error: Content is protected !!