Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

आन्दोलन की चेतावनी के बाद परिवहन सेवा के उप प्रबंधक कानडे का पद छिना 

ठाणे [ युनिस खान ] आन्दोलन के चेतावनी के बाद मनपा परिवहन प्रबंधक  ने उपप्रबंधक को पद से हटाकर दुसरे अधिकारी को प्रभार दे दिया है। परिवहन समिति सदस्य शमीम खान ने मनपा परिवहन सेवा की बदहाली के लिए सीधे उप प्रबंधक को जिम्मेदार ठहराते हुए कार्रवाई की मांग किया था। सभापति व सदस्यों के समर्थन व आन्दोलन की चेतावनी के बाद परिवहन सेवा प्रबंधक ने कार्रवाई की है।

              मनपा परिवहन सेवा को यात्री सेवा के लिए सक्षम बनाने के काफी प्रयासों व खर्च करने के बावजूद उसकी स्थिति में सुधार नहीं हुआ।  नयी परिवहन समिति के गठन के बाद से शमीम खान ने परिवहन सेवा का नागरिकों को लाभ दिलाने के लिए नयी इलेक्ट्रिक बस लाने जैसे अनेक प्रयास किये।  सभापति विलास जोशी ने परिवहन सेवा की स्थिति सुधारने के लिए अपने स्तर पर काफी प्रयास किया लेकिन प्रशासन के अधिकारीयों का अपेक्षित सहयोग न मिलने से उन्हें निराशा हाथ लगी।  सदस्य शमीम खान ने उप प्रबंधक दिलीप कानडे को परिवहन सेवा की ख़राब स्थिति के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए तत्काल हटाने की मांग किया। उन्हें सर्वदलीय सदस्यों समेत सभापति जोशी का समर्थन मिला।  खान ने परिवहन मुख्यालय के समक्ष आन्दोलन की चेतावनी दी।  इसके बाद परिवहन प्रबंधक ज्ञानेश्वर ढेरे ने उप प्रबंधक कानडे को पद से हटाकर शशिकांत धात्रक को उनकी जगह नियुक्त कर दिया है। शमीम खान ने कहा है कि परिवहन सेवा टीएमटी अपनी स्थापना से आज तक कभी लाभ में नहीं आई। इसके लिए कुछ हद तक अधिकारी जिम्मेदार है।  नागरिकों को अच्छी बस सेवा मुहैया कराने के लिए परिवहन सभापति व सदस्य पूरे स्टाफ को विश्वास में लेकर वरिष्ठ नेताओं और मनपा के उच्च अधिकारीयों का सहयोग लेकर एक बार फिर सक्षम बनाने का प्रयास करेंगे।

संबंधित पोस्ट

 विश्व योग दिवस पर शिवशांती प्रतिष्ठान की ओर से आयोजित किया संस्कार योग शिविर

Aman Samachar

आग लगने से फर्नीचर गोदाम सहित 2 अन्य गोदाम जलकर राख

Aman Samachar

बहुचर्चित सुरेश म्हात्रे उर्फ बाल्या मामा राष्ट्रवादी कांग्रेस में शामिल

Aman Samachar

पिस्तौल व 2 कारतूस के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार

Aman Samachar

मानसून से पूर्व सभी नालों की सफाई समेत अन्य आवश्यक कार्य समय से पूरा करें – मनपा आयुक्त 

Aman Samachar

पातलीपाड़ा “जंगल बचाओ” अभियान ने कार्यकर्ताओं ने वन मंत्री से लगायी गुहार 

Aman Samachar
error: Content is protected !!