Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
अन्यब्रेकिंग न्यूज़

लोकविकास संस्था ने शुरू किया निःशुल्क आन लाईन स्पर्धा परीक्षा मार्गदर्शन सत्र 

ठाणे [ युनिस खान  ] करोना काल में शिक्षा क्षेत्र पर पड़े विपरीत परिणाम के मद्देनजर ठाणे शहर के लोकविकास बहुद्देशीय संस्था द्वारा आज ऑनलाइन माध्यम से ठाणे शहर के युवा छात्रों के लिए स्पर्धा परीक्षा पर केंद्रित मार्गदर्शन सत्र का आयोजन किया गया।  इस मार्गदर्शन सत्र में ठाणे शहर के स्कूलों के 50 बच्चों ने भाग लिया। इस मार्गदर्शन सत्र के प्रमुख मार्गदर्शक के रूप में मुंबई विद्यापीठ के डेप्युटी रजिस्ट्रार प्रोफेसर अशोक घुले ने हिस्सा लिया।
               इस सत्र में डी. आर. पाटील , प्रधान अध्यापक आर जे ठाकूर विद्यामंदिर, पूजा प्रसाद कुलकर्णी प्रधान अध्यापक  इंदिरा गांधी विद्यालय, तडवी सर प्रधान अध्यापक  विद्या प्रसारक संस्था  विद्यालय  बालकुम, एवं संस्था के सदस्य डॉ.प्रदीप वाघमारे, डॉ.ज्योति वाघमारे, डॉ. धनराज कोहचाडे,  श्रीमती अर्चना कोहचाडे, डॉ. अजय लोखंडे, श्रीमती. कल्पना लोखंडे एवं  प्रो. अरुण सिंह उपस्थित थे। कार्यक्रम का सूत्र संचालन अस्मिता पाटिल मॅडम ने किया। लोकविकास बहुद्देशीय संस्था के सचिव डॉ अजय लोखंडे ने यह सूचना दी है कि अगले  20 हफ्तों तक उनकी संस्था हर रविवार को इस तरीके के मार्गदर्शन सत्रों का आयोजन करती रहेगी। यह सारे सत्र ठाणे शहर के गरीब और पिछड़े तबके से आने वाले विद्यार्थियों के लिए पूरी तरीके से बिना शुल्क चलाए जाएंगे।

संबंधित पोस्ट

केन्द्रीय पंचायत राज्यमंत्री के निजी सहायक का पाकिट मारने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

Aman Samachar

नवी मुंबई हवाई अड्डे का नाम दि.बा पाटिल रखे जाने की मांग को लेकर मानव श्रृंखला बनाकर आंदोलन आज 

Aman Samachar

बारिश के जलजमाव से उत्पन्न समस्या के निराकरण की मनपा से मांग 

Aman Samachar

ग्रामपंचायत स्वयंपूर्ण होने से राज्य के सर्वांगीण विकास में मदद मिलती है –  पालकमंत्री 

Aman Samachar

पीएनबी ने दिल्ली मे मेगा क्रेडिट आउटरीच कैंप का किया आयोजन

Aman Samachar

माजीवाडा से गायमुख मुख्य सड़क के दोनों ओर एवं सर्विस रोड की सफाई

Aman Samachar
error: Content is protected !!