Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

वरिष्ठ नागरिकों व दिव्यांग व्यक्तियों के लिए आज से मोबाईल टीकाकरण शुरू

ठाणे [ युनिस खान  ] साठ वर्षे से ऊपर के वरिष्ठ नागरिकों व 45 वर्ष से ऊपर के दिव्यांग व्यक्तियों के लिए 7 जून से मनपा मोबाईल टीकाकरण योजना शुरू कर रही है।  यह मोबाईल टीकाकरण योजना की बस लाभार्थियों के घर के निकट जाकर कोरोना वैक्सीन का टीका लगाएगी।  मोबाईल टीकाकरण के माध्यम से 100 लोगों का प्रतिदिन टीका लगाने की योजना है।

मनपा ने व्यापक स्तर पर कोरोना प्रतिबंधक टीकाकरण की मुहिम शुरू किया है। इसमें 60 वर्ष आयु और उससे अधिक के वरिष्ठ नागरिकों एवं 45 आयुवर्ग व उससे आधिक आयु के दिव्यान्गों को टीकाकरण केन्द्रों पर जाने आने की समस्या होती है। जिसे देखते हुए केंद्र सरकार की गाईड लाईन के अनुसार मनपा न वरिष्ठ नागरिकों व दिव्यांग व्यक्तियों की सुविधा के लिए मोबाईल केंद्र शुरू करने का निर्णय लिया है।  लाभार्थी के घर के निकट बस में टीकाकरण किया जायेगा।  सोमवार की सुबह 11 . 30 बजे मनपा मुख्यालय के सामने मोबाईल टीकाकरण केंद्र का शुभारम्भ महापौर नरेश म्हस्के , मनपा आयुक्त डा विपिन शर्मा , विरोधी पक्षनेता अशरफ शानू पठान व अन्य पदाधिकारियों की उपस्थिति में किया जाएगा। इसके माध्यम से प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे के दौरान कोरोना के 100 टीके लगाये जायेंगे।

संबंधित पोस्ट

टाटा संस के अध्यक्ष ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई.एस. जगन मोहन रेड्डी से की मुलाकात

Aman Samachar

सिरफिरे युवक के हमले में दो लोगों की मृत्यु व एक महिला समेत तीन बच्चे घायल 

Aman Samachar

जिले का एक भी किसान सरकारी सहायता से वंचित नहीं रहेगा – एकनाथ शिंदे 

Aman Samachar

रविवार से किसानों की उपज सीधे ग्राहकों तक पहुँचाने के लिए साप्ताहिक बाजार शुरू 

Aman Samachar

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने रिजर्व बैंक इनोवेशन हब के सहयोग से फॉर्म 15जी एवं एच जमा करना सरल किया

Aman Samachar

कोविन एप्प पर 50 फीसदी पंजीकरण व 50 फीसदी वाक् इन पद्धति से टीकाकरण होगा 

Aman Samachar
error: Content is protected !!