Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

राकांपा की ओर से गरीब व जरूरतमंद लोगों को छत्रियां वितरित 

 ठाणे [ युनिस खान ] राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की ओर से खोपट के हंस नगर इलाके में करीब 3,000 छतरियां बांटी गयी हैं। इस अवसर पर ठाणे-पालघर जिला समन्वयक एवं शहर जिला अध्यक्ष आनंद परांजपे व ठाणे-पालघर विभाग की महिला अध्यक्ष रुता आव्हाड विशेष रूप से उपस्थित थे।
           राकांपा नेता व राज्य के गृहनिर्माण मंत्री डा जितेंद्र आव्हाड के मार्गदर्शन में राकांपा के शहर महासचिव हेमंत वाणी व सामाजिक कार्यकर्ता श्रीमती सीमा वाणी ने कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में लगभग 3,000 जरूरतमंद नागरिकों को मुफ्त छतरियां वितरित की गयी। रुता आव्हाड ने कहा कि इस समय देश महंगाई के दौर से गुजर रहा है। ऐसे में सवाल यह है कि क्या नागरिकों को छाता खरीदें या पेट भरने के लिए छतरी खरीदें। हेमंत वाणी ने अपने वार्ड के नागरिकों को मुफ्त छाता देकर एक अच्छी पहल की है।

संबंधित पोस्ट

समाज में नशा व दहेज़ उन्मूलन के लिए काम करना अत्यंत आवश्यक 

Aman Samachar

मदर्स रेसिपी ने महाराष्ट्र की स्थानीय पसंद को ध्यान में रखकर बाजार में उतारा मसालेदार लाल मिर्च का ठेचा

Aman Samachar

व्यापारी संगठनों से चर्चा के बाद ही मनपा प्रशासन दुकानों के बारे में निर्णय ले – मनोहर डुंबरे

Aman Samachar

500 वर्ग फुट के घरों के लिए 35 फीसदी संपत्ति कर में छूट आम नागरिकों के लिए महगाई में बड़ी रहात 

Aman Samachar

500 वर्गफुट तक के घरों का संपत्ति कर माफ़ करने का प्रस्ताव मंजूर

Aman Samachar

कोहिनूर ग्रुप ने मेगा सितंबर का सफलतापूर्वक किया समापन

Aman Samachar
error: Content is protected !!