Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
अपराधब्रेकिंग न्यूज़

तीन शातिर चोर गिरफ्तार , 5.64 लाख का मॉल बरामद

भिवंडी [ एम हुसेन ] शहर के विभिन्न क्षेत्रों से महंगे मोबाइल एवं रेडीमेड कपड़ों आदि की चोरी करने वाले तीन शातिर चोरों को भिवंडी शहर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए अमन मोमिन (19) समदनगर, जैद अंसारी (23) इस्लामपुरा एवं माइकल (19) के पास से 5.64 लाख रुपए का माल बरामद कर लिया है। मोबाइल चोरी में शामिल दो लोग अभी फरार हैं जिनकी तलाश पुलिस कर रही है।  
   पुलिस द्वारा प्राप्त जानकारी के  अनुसार 17 मार्च 2021 को अरिहंत सिटी से ताड़ाली जकात नाका रोड से पैदल जाते समय मोटर साइकिल से आए दो लोगों ने धमकी देकर जगदीश देसले से साढ़े 10 हजार रुपए मूल्य का मोबाइल छीन लिया था।जिसकी शिकायत उन्होंने भिवंडी शहर पुलिस स्टेशन में दर्ज करा दिया था। वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक सुभाष कोकाटे के मार्गदर्शन में पुलिस निरीक्षक अपराध अजय कांबले की टीम ने मुखविर की सूचना पर अमन एवं उसके एक साथी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूछताछ में उसने मोबाइल चोरी स्वीकार कर लिया। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर जब जांच किया तो उसकी निशादेही पर 4.70 लाख रुपए मूल्य का 36 मोबाइल बरामद हुआ। मोबाइल चोरी करने के लिए उपयोग की जाने वाली मोटर साइकिल भी पुलिस ने जब्त कर लिया है। पुलिस ने जैद अंसारी एवं माइकल के पास से 54 हजार रुपए मूल्य का फ्लिपकार्ड के गोडाउन से चोरी किया गया शर्ट,पैंट,कोट,लेपटॉप कवर एवं मोबाइल कवर फेस शील्ड आदि बरामद किया है  ।  

संबंधित पोस्ट

डोंबिवली एमआयडीसी की शक्ति प्रोसेस कंपनी में लगी भीषण आग

Aman Samachar

शातिर चैन स्नेचर को हिरासत में लेकर पुलिस ने उजागर किए तीन मामले

Aman Samachar

दिल्‍ली बैंक नगर राजभाषा कार्यान्‍वयन समिति की 59वीं छमाही बैठक एवं संगोष्ठी का आयोजन

Aman Samachar

विद्युत मशीनरी उद्योग ने मार्च 2021 तक `94.8 हजार करोड़ ऋण लिया और 199.49  हजार ऋण सक्रिय

Aman Samachar

इस गर्मी में फ़नस्कूल बच्चों के लिए विशेष नई श्रेणी के खिलौने किया पेश 

Aman Samachar

वायु प्रदूषण भारत में दूसरा सबसे गंभीर स्वास्थ्य ज़ोखिम

Aman Samachar
error: Content is protected !!