Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

पिनेकल इंडस्ट्रीज ने ईवी कंपोनेंट के कारोबार में रखा कदम 

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों को अधिक व्यवहार्य बनाने की दिशा में किए जा रहे एक बड़े प्रयास के तहत भारत के ऑटोमोटिव इंटीरियर, सीटिंग सिस्टम और स्पेशियालिटी वाहनों की अग्रणी निर्माता पिनेकल इंडस्ट्रज ने इलेक्ट्रिक दुपहिया और तिपहिया वाहनों के सटीक कंपोनेंट की एक विशाल रेंज पेश की है। डिजाइन, डेवलपमेंट और असेंबली के मामले में अपनी बेमिसाल विषेज्ञता तथा पीथमपुर व पुणे में स्थित इलेक्ट्रिक मोबिलिटी एप्लिकेशनों की विनिर्माण इकाइयों के दम पर एंड-टू-एंड इलेक्ट्रिक वाहन कंपोनेंट की जरूरतों व समाधानों का खास ठिकाना बनना पिनेकल इंडस्ट्रीज का लक्ष्य है।

          वैश्विक प्रतिष्ठा रखने वाली इंडस्ट्री-लीडिंग ऑटोमोटिव कंपोनेंट एवं स्पेशल एप्लिकेशन वाहन निर्माता के रूप में पिनेकल इंडस्ट्रीज अपनी अनूठी क्षमताओं के दम पर दुनिया भर के प्रमुख ब्रांडों के लिए आईएसओ/टीएस 16949, आईएसओ 14001, ओएचएसएएस 18001 द्वारा प्रमाणित 2डब्ल्यू / 3डब्ल्यू के शीट मेटल और ट्यूबलर पाइप कंपोनेंट, बॉडी पार्ट, सीट और बैटरी पैक सहित सटीक इलेक्ट्रिक वाहन कंपोनेंट का उत्पादन और मार्केटिंग करेगी।

           कॉमर्शियल वाहनों के ऑटोमोटिव इंटीरियर और सीटिंग सिस्टम को बनाने की अपनी विशेषज्ञता और क्षमता का लाभ उठाते हुए तथा भारत में विनिर्माण करने वाले लगभग सभी प्रमुख कॉमर्शियल वाहन ब्रांडों को आपूर्ति करने के साथ ईवी कंपोनेंट की डिजाइन, डेवलप और आपूर्ति में वैश्विक स्तर पर नेतृत्व करना अब पिनेकल इंडस्ट्रीज का लक्ष्य बन चुका है। डिजाइन और विनिर्माण, इन दोनों क्षेत्रों में पिनेकल की विशेषज्ञता इसे तकनीकी, वाणिज्यिक और उत्पादन की दृष्टि से मॉड्यूलर समाधान अनुकूलित करने, डिजाइन की बहु-पुनरावृत्ति का जोखिम घटाने और डेवलपमेंट की अवधि कम करने में सक्षम बनाती है।

            नवीनतम घटनाक्रम के बारे में बात करते हुए पिनेकल इंडस्ट्रीज लिमिटेड के हेड ऑफ सेल्स एंड बिजनेस डेवलपमेंट श्री भरत प्रीतमानी ने हाईलाईट किया, “इस सेगमेंट में प्रमुख ओईएम्स के द्वारा अपना भारी विस्तार करने के साथ-साथ देश के विभिन्न हिस्सों में कई 2डब्ल्यू और 3 डब्ल्यू निर्माताओं के कदम रखने के चलते ईवी इकोसिस्टम का बड़ी तेजी से निर्माण हो रहा है।

           भारत विश्व स्तर पर सबसे बड़ा 2डब्ल्यू  और 3डब्ल्यू मार्केट है तथा इस सेक्टर में हम ईवी की पैठ में महत्वपूर्ण वृद्धि होते देख रहे हैं। हम कंपोनेंट और बैटरी असेंबली के स्थानीय विनिर्माण के लिए भारत सरकार द्वारा दिए जा रहे प्रोत्साहन के भी आभारी हैं, जो ईवी इकोसिस्टम के विकास में मदद करेगा। हम वर्ष 2030 तक दुपहिया और तिपहिया वाहनों में से 80% ईवी अपनाने के भारत के लक्ष्य की लाइन पर आगे बढ़ रहे हैं, और हमें भरोसा है कि अपनी डिजाइन, विनिर्माण, इंजीनियरिंग और आपूर्ति श्रृंखला की क्षमताओं को देखते हुए हम कामयाबी पाने की बेहतरीन स्थिति में हैं।“

          पिनेकल इंडस्ट्रीज के पास 5 पूर्ण सुसज्जित, रणनीतिक रूप से स्थित, अत्याधुनिक विनिर्माण संयंत्र और एक इंडस्ट्री-लीडिंग बैटरी पैक असेंबली सेट-अप मौजूद है। कंपनी की क्षमताएं डिजाइन, रिवर्स इंजीनियरिंग, टूल डिजाइन, डेवलपमेंट, प्रोडक्शन और रैंप-अप करने तक फैली हुई हैं। पिनेकल इंडस्ट्रीज अपनी इंजीनियरिंग, डिजाइन, प्रौद्योगिकी, विनिर्माण और सुदृढ़ आपूर्ति श्रृंखला का लाभ उठाते हुए इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए आउटसोर्स किए गए कंपोनेंट विनिर्माण और बैटरी असेंबली का एक अनमोल ठिकाना बनने की ओर अग्रसर है।

        पिनेकल इंडस्ट्रीज ने हाल ही में एक ऑटोमोटिव एवं प्रौद्योगिकी कंपनी एका भी लॉन्च की है, जो टिकाऊ, लाभदायक और कार्यक्षम इलेक्ट्रिक कॉमर्शियल वाहन व समाधान पेश करेगी ताकि इलेक्ट्रिक वाहनों की बड़े पैमाने पर स्वीकार्यता बढ़ाई जा सके। एका पिनेकल इंडस्ट्रीज की अनुषंगी कंपनी है और भारत सरकार की ऑटो पीएलआई स्कीम के अनुमोदित आवेदकों में से एक है।

संबंधित पोस्ट

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया आईबीएसआई ग्लोबल फिनटेक इनोवेशन अवार्ड, 2023 से सम्मानित

Aman Samachar

प्रतियोगी परीक्षा का तुलनात्मक और विश्लेषणात्मक तरीके से करें अध्ययन – शैलेन्द्र मिश्रा 

Aman Samachar

सीए एग्जाम में श्रेयश शिंदे की शानदार सफलता

Aman Samachar

अगले 30 वर्षों की पानी की आवश्यकता को ध्यान में रखकर जलापूर्ति की योजना तैयार – अभिजीत बांगर

Aman Samachar

भिवंडी की सा मिल में आग लगने से भरी नुकसान , कोई जनहानि नहीं

Aman Samachar

कोंकण विभाग में बूस्टर डोज की अधिक खुराक दी गयी , ठाणे जिले में सर्वाधिक 

Aman Samachar
error: Content is protected !!