Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

उपवन तालाब के बनारस घाट पर मंत्रोचार के बीच की गयी गंगा आरती 

ठाणे [ युनिस खान ] उपवन तालाब के बनारस घाट पर उत्तर भारतीय हिंदू प्रतिष्ठान की ओर से आयोजित गंगा आरती में अनेक लोगों ने हिस्सा किया है। उत्तर भारतीय नेता सिद्धार्थ संजय पांडेय के अध्यक्षता में आगे भी गंगा आरती का कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा।
      उत्तर प्रदेश के बनारस की तर्ज पर बने उपवन तालाब के बनारस घाट पर देव दीपावली एवं कार्तिक पूर्णिमा के उपलक्ष्य में हर रविवार को गंगा आरती की जा रही है। उत्तर भारतीय नेता सिद्धार्थ पांडेय के मार्गदर्शन में गंगा आरती का कार्यक्रम ठाणे में शुरू किया गया है। संयोजक  विजय मिश्रा ने बताया कि रविवार को विद्वानों द्वारा मंत्रोचार तथा वैदिक रीति रिवाज के साथ बनारस घाट पर मां गंगा की आरती का संखनाद कर शुभारंभ किया गया। आरती में दीप नारायण दुबे,अमित सिंह,राजेश पाठक , प्रदीप त्रिपाठी, वकील बी एन पांडेय ,वीरेंद्र पांडेय, इंद्रसेन राय , सीए योगेश शुक्ला, बी पी सिंह ,महावीर पैन्युली ,केसरी प्रसाद मिश्रा, सुनील सिंह ,गिरीश पाठक ,अशोक मिश्रा, मनोज तिवारी, शिव शंकर मिश्रा, संतोष मिश्रा, राजेश सिंह, प्रेम तिवारी,ओम प्रकाश यादव सहित अनेक गणमान्य लोगों ने बनारस घाट पर गंगा आरती करके गंगा मईया का आशीर्वाद लिया।

संबंधित पोस्ट

अतुल कुमार गोयल ने पीएनबी के विशेष कार्याधिकारी का पद संभाला

Aman Samachar

जातिवादी शक्तियों को रोकने के लिए जनता को आगे आना चाहिए – आरिफ नसीम खान 

Aman Samachar

क्षय एवं कुष्ठ रोग के मरीजों की जानकारी देकर करें सहयोग- डा बुशरा सैयद 

Aman Samachar

पनवेल के दर्जनों उत्तर भारतीय कार्यकर्ताओं का शिवसेना में प्रवेश 

Aman Samachar

ऐरोली – कटाई एलिवेटेड प्रकल्प के दूसरे टनल का नगर विकास मंत्री ने ब्लास्टिंग कर किया शुभारम्भ 

Aman Samachar

दिव्यांगों को रोजगार के लिए महापौर ने दिए स्टाल

Aman Samachar
error: Content is protected !!