Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

भारत के प्रमुख टेलीशॉपिंग नेटवर्क – नापतोल ने अपने कस्टमर केयर ऑपरेशंस के प्रबंधन के लिए ईबिक्सकैश को चुना 

मुंबई,  इंश्योरेंस, फाइनेंशियल, हेल्थकेयर और ई-लर्निंग इंडस्ट्रीज को ऑन-डिमांड सॉफ़्टवेयर और ई-कॉमर्स सेवाओं के एक प्रमुख अंतरराष्ट्रीय सप्लायर, ईबिक्सकैश इंक (NASDAQ: EBIX) की सहायक कंपनी, ईबिक्सकैश प्राइवेट लिमिटेड ने आज घोषणा की कि भारत की अग्रणी टेली-शॉपिंग और सभी लाइफस्टाइल प्रॉडक्ट्स के लिए वन स्टॉप ऑनलाइन शॉप – नापतोल, ने ईबिक्सकैशके बीपीओ डिवीजन – ईबिक्सकैशग्लोबल सर्विसेस को पूर्वी क्षेत्र के लिए अपने कस्टमर केयर ऑपरेशंस पार्टनर के रूप में चुना है। नापतोल एक फ्री टू एयर टेलीविज़न और ऑनलाइन नेटवर्क है जो टेलीविज़न होम शॉपिंग में विशेषज्ञता के साथ भारत की नंबर 1 होम शॉपिंग कंपनी के रूप में उभरा है। इस डील को आगे बढ़ाते हुए ईबिक्सकैश, नापतौल के कस्टमर केयर ऑपरेशंस को और बेहतर बनाने और प्रबंधित करने के लिए कई शहरों में अपने सेंटर्स खोलने जा रहा है। 

              नापतोल आज भारत में 24000 ज़िपकोड पर अपनी सेवाएं मुहैया कराता है, जो सभी ई-कॉमर्स खिलाड़ियों में सर्वाधिक है, इस तरह देश भर में इसकी पहुंच है। ब्रांड को अपने उच्च गुणवत्ता, अत्याधुनिक, सस्ते, नए-नए कंज्यूमर गुड्स और लाइफस्टाइल प्रॉडक्ट्स पर गर्व है। घरेलू साज-सज्जा से लेकर कपड़े, खिलौने और रसोई के सामानों तक, ब्रांड अपने प्रॉडक्ट पोर्टफोलियो में इनोवेशन, अफॉर्डेबिलिटी और आधुनिकता के संयोजन के साथ फैशन, विलासिता, कंफर्ट और स्टाइल को समाहित करता है। शुरुआत में तेलुगु और कन्नड़ बाज़ार को लक्ष्य करने के लिए, अगस्त 2020 में नापतोल ने ईबिक्सकैश के साथ पार्टनरशिप की थी। उस साझेदारी की सफलता का परिणाम नापतोल के अपने कस्टमर केयर ऑपरेशंस के प्रबंधन के लिए ईबिक्सकैश को चुनने के रूप में सामने है। 

          नापतोल के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर, राजेश कौल ने कहा, “नापतोल सबके लिए सुलभ और किफायती लक्जरी का प्रतीक है। ईबिक्सकैश के साथ हमारी पार्टनरशिप का मकसद हमारे ग्राहकों को एक विश्व स्तरीय अनुभव देना है, जो हमारे ग्राहकों के लिए जिंदगी को आसान बनाएं, स्वस्थ रहें, खुश रहें, बेहतर तरीके से जीएं और सबसे बढ़कर अपने जीवन का आनंद लें, के नापतोल के सिद्धांत के अनुरूप है। कॉल सेंटर के संचालन में हमने एक साथ जो प्रगति की है उसे देखकर और एबिक्सकैश टीम के सदस्यों के इरादे, उत्साह और समर्पण को देखकर हम बहुत खुश हैं।

        ईबिक्स इंक के प्रेसिडेंट और सीईओ रॉबिन रैना ने कहा, “ भारत की सबसे बड़ी और निर्विवाद रूप से नंबर 1 लीडिंग होम शॉपिंग कंपनी द्वारा चुना जाना ईबिक्सकैश के लिए बेहद गौरवपूर्ण जीत है। हम नापतोल को विश्व स्तरीय सेवा देने के लिए प्रतिबद्ध हैं और इस संबंध के विस्तार से उत्साहित हैं। आने वाले समय में हम इस संबंध को और मजबूत करने और नापतोल को इसकी प्रगति की कोशिशों में मदद करने के लिए तत्पर हैं।

संबंधित पोस्ट

प्रशासन के प्रयासों बावजूद जिले के लाखों नागरिक अभी भी कोरोना टीकाकरण से वंचित 

Aman Samachar

विधायक सरनाईक की अवैध मंजिल का दंड माफ़ करने के विरोध में भाजपा ने किया आन्दोलन 

Aman Samachar

पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व.रामपूजन पटेल को दी गयी भावभीनी श्रद्धांजलि

Aman Samachar

राष्ट्रीय नागरिक स्वास्थ्य मिशन के तहत निर्मित स्वास्थ्य केंद्र का केन्द्रीय राज्यमंत्री ने किया उद्घाटन.

Aman Samachar

जलापूर्ति यंत्रणा की मरम्मत के चलते शुक्रवार को जलापूर्ति बंद 

Aman Samachar

शिवशांति प्रतिष्ठान के रक्तदान और स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का लोगों ने लिया लाभ

Aman Samachar
error: Content is protected !!