Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

उपवन परिसर की रूद्र प्रतिष्ठान एवं जय फाउंडेशन की ओर से गयी सफाई 

 ठाणे [ युनिस खान ] छठ पूजा के उपरांत उपवन तालाब परिसर को स्वच्छ बनाने के लिए रूद्र प्रतिष्ठान व जय फाउंडेशन को ओर स्वच्छता अभियान शुरू किया गया।  संस्था के अध्यक्ष एड धनंजय सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने झाड़ू लगाकर तालाब परिसर में पड़े निर्माल्य व कचरे को साफ़ कर दिया। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के बाद हम अपने कार्यकर्ताओं के सहयोग से स्वच्छता अभियान चलाते है।

           स्वयंसेवकों ने पूरे तालाब क्षेत्र की सफाई कर समाज के सामने एक अलग मिसाल कायम की। एडवोकेट अमित सिंह ने कहा कि इस सफाई अभियान में ठाणे मनपा ने भी अपना सहयोग दिया। रुद्र प्रतिष्ठान की ओर से हर साल की तरह इस साल भी उपवन में पायलादेवी मंदिर के पास कृत्रिम तालाब में छठ पूजा का भव्य आयोजन किया गया। जल प्रदूषण से बचने के लिए इस वर्ष भी उपवन तालाब के पास छठ पूजा मनाई गई। इस अवसर पर विभिन्न धार्मिक एवं मनोरंजन कार्यक्रम एवं स्वास्थ्य संबंधी गतिविधियां आयोजित की गईं। उपवन में छठ पूजा सहित विभिन्न आयोजनों का 10 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने लाभ उठाया। इस बीच छठ पूजा के बाद तालाब के आसपास पड़े कूड़े-कचरे के साथ-साथ निर्माल्य को निस्तारित करने के लिए स्वयंसेवकों ने क्षेत्र की सफाई की। रुद्र प्रतिष्ठान के प्रमुख  एड धनंजय सिंह व एड अमित सिंह के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान चलाया गया।

संबंधित पोस्ट

जीरो प्लास्टिक स्टार्ट विद मी अभियान में 4134 विद्यार्थियों से 1281 किलो प्लास्टिक तुकडे एकत्रित

Aman Samachar

भिवंडी तालुका के 47 ग्रामपंचायत में 14 नवम्बर से नियुक्त होंगे प्रशासक

Aman Samachar

 यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने “सर्वश्रेष्ठ एटीएम और सेल्फ-सर्विस इनोवेशन” पुरस्कार जीता

Aman Samachar

दहीहंडी उत्सव आयोजित न कर कोरोना काल में सेवा देने वाले डाक्टरों को किया सम्मानित

Aman Samachar

फ्रीडम फॉर आल, पशु अधिकारों के लिए जुहू में अनोखा अभियान

Aman Samachar

39 वर्षीय स्वातिल ने मुंबईकरों से ब्लड कैंसर के खिलाफ लड़ाई में उनकी मदद करने की अपील की 

Aman Samachar
error: Content is protected !!