Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

चेन्नई सुपर किंग्स ने टीवीएस यूरोग्रिप टायर्स के साथ आईपीएल 2022 के लिए जर्सी किया प्रदर्शित 

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ]  चार बार आईपीएल चैंपियन बन चुकी चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2022 के लिए अपनी नई जर्सी को सभी के समक्ष प्रदर्शित किया। चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी ने एक वीडियो में, कंधों पर छद्मावरण डिजाइन वाली नई जर्सी को अनबॉक्स किया, जिसमें आगे की ओर फ्रैंचाइज़ी का लोगो एवं टीवीएस यूरोग्रिप की ब्रांडिंग और ऊपर चार सितारे हैं। 

           2021 में, चेन्नई सुपर किंग्स ने भारतीय आर्मी को श्रद्धांजलि देने के लिए जर्सी में छद्मावरण को जोड़ा है। वहीं चार सितारे 2010, 2011, 2018 और 2021 में आईपीएल के जीते गए खिताबों को दर्शाते है। – ट्रेडमार्क गर्जन वाले शेर के लोगो को शर्ट के बाएं कोने में रखा गया है। नई जर्सी में चेन्नई सुपर किंग्स के मुख्य प्रायोजक, भारत के अग्रणी दुपहिया और तिपहिया टायर ब्रांड टीवीएस यूरोग्रिप का लोगो भी है।

 नई जर्सी के प्रदर्शन पर, टीवीएस श्रीचक्र लिमिटेड के कार्यकारी-उपाध्यक्ष (बिक्री और विपणन) श्री पी माधवन ने कहा, “यह एक उच्च प्रभाव वाली साझेदारी है जितनी बड़ी आईपीएल के अवसरों के भीतर मिलती है। टीवीएस यूरोग्रिप उच्च प्रदर्शन, गुणवत्ता वाले टायर है और चेन्नई सुपर किंग्स भी इसी तरह लगातार उच्च प्रदर्शन कर रहा है। हमारा मानना है कि मूल्यों में यह तालमेल निश्चित रूप से दोनों भागीदारों को जीत की ओर ले जाएगा। हम विकास के चरण में हैं और चैंपियनों के साथ मिलकर, हम अपने ब्रांड को फिर से पहचान, प्रमुखता दिलाने के साथ-साथ व्यापार को अगले स्तर तक ले जाना चाहते हैं।”

         चेन्नई सुपर किंग्स के सीईओ केएस विश्वनाथन ने कहा, “चेन्नई सुपर किंग्स की टीम अपनी जर्सी पर विश्वसनीय, सफल और विरासती ब्रांड: टीवीएस यूरोग्रिप का लोगो लगाकर खुश और गौरवान्वित महसूस कर रही है। अपने सैनिकों के सम्मान में और हमारे कप्तान के सेना के साथ जुड़ाव के प्रतीक के रूप में, हमने पिछले वर्ष कंधों पर छद्मावरण पेश किया था। यह पीले रंग के साथ भी बहुत अच्छी तरह से मेल खाता है। अब हमने जर्सी के पीछे कॉलर पर छद्मावरण जोड़ दिया है।”

संबंधित पोस्ट

वर्तकनगर के श्री साईबाबा मंदिर का भव्य वार्षिकोत्सव समारोह शुरू , उमड़ने लगी श्रद्धालुओं की भीड़ 

Aman Samachar

10 वीं और 12 वीं कक्षा के परीक्षार्थियों के लिए मुंबई मंडल बोर्ड हेल्पलाइन और परामर्श सुविधा

Aman Samachar

कलवा के विकास कार्यों के श्रेय लेने के लिए शिवसेना और राकांपा आमने सामने 

Aman Samachar

न्यू शिवाजी नगर, कलवा पूर्व में नाला सफाई की कांग्रेस ने खोली पोल

Aman Samachar

धूम्रपान से आंखों की रौशनी के बाधित होने और मोतियाबिंद का ख़तरा अधिक : डॉ नीता शाह

Aman Samachar

जिले में जल शक्ति अभियान के कार्यों की केंद्रीय नीति आयोग सदस्या ने की समीक्षा

Aman Samachar
error: Content is protected !!