Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

रेड लाईट एरिया में मनपा ने जनजागरण के साथ शुरू किया विशेष टीकाकरण मुहीम 

नवी मुंबई [ युनिस खान ] कोरोना की संभावित तीसरी लहर के मद्देनजर मनपा ने रेडलाईट एरिया की महिलाओं के लिए विशेष टीकाकरण शुरू किया है।  टीकाकरण के सन्दर्भ में जनजागरण करते हुए मनपा 78 महिलाओं का टीकाकरण किया है।

              नागरिकों के घर के निकट कोरोना प्रतिबंधक टीका लगाने के लिए मनपा ने 100 से अधिक टीकाकरण केंद्र का नियोजन किया है जिसमें वैक्सीन की उपलब्धता के अनुसार 76 केंद्र क्रियान्वित हैं। कोरोना टीकाकरण की गति बढ़ाते हुए मनपा ने तुर्भ में स्थित रेड लाईट एरिया के लिए विशेष मुहीम शुरू किया है।  उक्त एरिया के दुर्लक्षित महिलाओं को कोरोना टीकाकरण के बारे जागृत कर उन्हें टीका लगाया जा रहा है।  अब तक 76 महिलाओं को टीका लगाया गया है।  मनपा बेघर ,निराधार व्यक्तियों का टीकाकरण के लिए राष्ट्रीय स्तर पर पंजीकरण कराया है। इस तरह दिव्यांग ,  पहाड़ी क्षेत्र में रहने वाले व्यक्तियों के लिए विशेष टीकाकरण सुविधा उपलब्ध कराने का काम मनपा ने शुरू किया है। टीकाकरण के बारे में लोगों की शंका का समाधान करेने के लिए जनजागरण कर मनपा लोगों को तैयार करने का कार्य कर रही है।  इसके बाद जो टीकाकरण के लिए राजी नहीं है उन्हें टीका लगाने का प्रयास किया जा रहा है। वैक्सीन की आपूर्ति की कमी के बावजूद मनपा आयुक्त अभिजीत बांगर के निर्देश पर समाज के सभी घटकों का टीकाकरण करने की मनपा ने विशेष मुहीम शुरू किया है।  कोरोना की तीसरी लहर का सामना करने के लिए उपचार के लिए आवश्यक सुविधाओं ख़ास कर बच्चों के उपचार की आवश्यक व्यवस्था की जा रही है।  जिससे बच्चों को समस्या होने पर एक ही स्थान पर उपचार की सभी सुविघाओं के साथ उनके अविभावक के रहने की व्यवस्था की जा रही है।
Attachments area

संबंधित पोस्ट

जालान कालरॉक कंसोर्टियम ने जेट एयरवेज के पुनरुद्धार के लिए विपुला गुनातिलेका को नियुक्त किया सीएफओ

Aman Samachar

कोविड टीकाकरण में तेजी लाने के लिए 31 मई तक ‘विशेष कोविड 19 टीकाकरण अभियान 

Aman Samachar

स्पीचबॉट के साथ ग्राहक की कॉल को कभी मिस न करने का रिलायंस जनरल इंश्योरेंस का वादा

Aman Samachar

नूपुर शर्मा की गिरफ्तारी की मांग को लेकर रजा अकादमी ने शुरू किया हस्ताक्षर अभियान

Aman Samachar

सर्दी बुखार के जीरो रोगी अभियान को लेकर मनपा ने शुरू किया जनजागरण 

Aman Samachar

एटीसी सीएसआर फाउंडेशन इंडिया ने कनेक्टिविटी के जरिये जिन्‍दगी को बेहतर बनाने के लिये अपनी 200वीं डिजिटल  कम्‍युनिटी किया लॉन्‍च

Aman Samachar
error: Content is protected !!