Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

केप्री ग्लोबल कैपिटल लिमिटेड ने क्रेडिट को सभी के लिए सुलभ बनाने के लिए शुरू किया कैंपेन

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] देश में विविधतापूर्ण सेवाएँ उपलब्ध कराने वाली नन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी, केप्री ग्लोबल कैपिटल लिमिटेड (CGCL), ने क्रेडिट को सभी के लिए सुलभ बनाने के अपने वादे को दोहराते हुए, आज अपने ब्रांड कैंपेन ‘फ़र्ज़ निभाते हैं’ को लॉन्च किया है।विभिन्न चैनलों के लिए तैयार किया गया यह ब्रांड कैंपेन आम लोगों की ज़िंदगी से जुड़ा, भावनात्मक और उपयोगी है, जिससे जाहिर होता है कि कंपनी देश में लोन की जरूरत वाले उन सभी लोगों के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभा रही है, जो बैंकिंग की सुविधाओं से वंचित हैं।

           रिडिफ़्यूज़न द्वारा तैयार किए गए इस कैंपेन में CGCL की पेशकश को दिखाया गया है, जो मानवीय मूल्यों पर आधारित होने के साथ-साथ ब्रांड के समावेशी विकास के मिशन को साकार करते हैं।’फ़र्ज़ निभाते हैं’ कैंपेन की 2 फिल्मों में कंपनी के ब्रांड एंबेसडर एवं मशहूर अभिनेता, पंकज त्रिपाठी मुख्य किरदार निभाएंगे, जिसमें कंपनी के एमएसएमई लोन और गोल्ड लोन प्रोडक्ट्स को दिखाया गया है। सभी चैनलों के लिए एक साथ तैयार किए गए इस कैंपेन में दर्शकों के बीच अपनी पैठ बनाने, विजिबिलिटी और उसके प्रभाव पर विशेष ध्यान दिया गया है, जिसे टीवी, ओटीटी और यूट्यूब पर पेश किया जाएगा। ब्रैंड के इस कैंपेन में डिजिटल मीडिया के साथ-साथ जमीनी स्तर पर चलाई जाने वाली गतिविधियों को भी शामिल किया जाएगा। ब्रैंड ने सोशल मीडिया पर इनफ्लुएंसर स्तर की गतिविधि के ज़रिये अपनी पहुंच बढ़ाने की योजना बनाई है।

       इस ब्रांड कैंपेन के पीछे की सोच के बारे में बात करते हुए, केप्री ग्लोबल के ग्रुप चीफ मार्केटिंग ऑफिसर, श्री बसंत धवन ने कहा, “फ़र्ज़ निभाते हैं कैंपेन हमारे व्यवसाय के मजबूत बुनियादी सिद्धांतों को तो दर्शाता ही है, साथ ही इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि, यह कैंपेन लोगों को बुनियादी तौर पर हालात को संभालने में सक्षम बनाने की हमारी काबिलियत को भी उजागर करता है, जो विकास को आगे बढ़ाने के साथ-साथ हमारे ग्राहकों के बीच भरोसा जगाता है।हम इस बात पर यकीन रखते हैं कि, समाज को तरक्क़ी करने के लिए भरपूर अवसर उपलब्ध कराना और इन अवसरों को बढ़ाने के लिए बेहद सहज तरीके से लोन उपलब्ध कराना हमारा फ़र्ज़ है। हमने कई टचपॉइंट्स के साथ इस कैंपेन की शुरुआत की है और हमें पूरा यकीन है कि यह हमारे ब्रांड मेट्रिक्स को आगे बढ़ाने में बेहद अहम भूमिका निभाएगा।”

संबंधित पोस्ट

जिला क्षय रोग केंद्र में एक और बाह्य रोगी विभाग 25 अप्रैल से होगा शुरू 

Aman Samachar

ठाणे जिले में एक से नौवीं और ग्यारहवीं के स्कूलों को 31 जनवरी तक बंद करने का निर्णय – जिलाधिकारी 

Aman Samachar

जिला परिषद ठाणे में उत्साह के साथ मनाया गया शिवराज्याभिषेक समारोह

Aman Samachar

भिवंडी में नीट परीक्षा में सफल छात्रों का किया गया सत्कार

Aman Samachar

 रेनाटस ने गैन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे को विस्तार देने के लिए 29 मिलियन अमेरिकी डॉलर का किया अनुबंध 

Aman Samachar

स्वच्छ नवी मुंबई हाफ मैराथन में 3250 नागरिकों व 500 धावकों ने लिया हिस्सा 

Aman Samachar
error: Content is protected !!