Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

भिवंडी मनपा के नवनियुक्त आयुक्त सुधाकर देशमुख ने ग्रहण किया पदभार

भिवंडी [ एम  हुसेन ]  भिवंडी निजामपुरा शहर महानगर पालिका के आयुक्त डाॅ. पंकज आशिया के तबादले के बाद का पनवेल महानगर पालिका के आयुक्त सुधाकर देशमुख को उनकी जगह नया आयुक्त नियुक्त किया गया। परंतु कुछ तकनीकि कारण वश नव नियुक्त आयुक्त सुधाकर देशमुख पदभार ग्रहण करने में देरी किये। उन्होंने आज 6 दिन बाद मंगलवार की सुबह 11 बजे भिवंडी महानगर पालिका के आयुक्त का पदभार ग्रहण कर लिया है।
                  इस अवसर पर उपायुक्त योगेश गोडसे, दीपक झिंगाड, मुख्य शहर अभियंता एल.पी.गायकवाड़, जनसंपर्क अधिकारी मिलिंद पलसुले तथा महानगरपालिका के अधिकारियों ने नवनियुक्त आयुक्त सुधाकर  देशमुख को पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। गौरतलब है कि इसके पूर्व नवनियुक्त आयुक्त सुधाकर देशमुख उल्हासनगर महानगर पालिका तथा पनवेल महानगर के आयुक्त पद की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं । इसके पूर्व भिवंडी महानगर पालिका के आयुक्त पद हेतु प्रभारी चार्ज भी संभाला है। इन्होने  उल्हासनगर महानगर पालिका तथा पनवेल महानगर पालिका में अनेक विकास काम किया है जिसके परिणामस्वरूप नगरविकास मंत्रालय तक इनकी चर्चा हुई थी। पदभार ग्रहण के दरम्यान उन्होंने ने कहा कि नागरिकों की समस्याएं को संज्ञान में लेते हुए समाधान करने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।

संबंधित पोस्ट

मनपा की लापरवाही के चलते गंदा पानी से होकर जाने को मजबूर हैं लोग 

Aman Samachar

ठाणे की चार पहिया छोटे वाहनों को सरकार तुरंत टोल से छूट  – आनंद परांजपे

Aman Samachar

हीरानंदानी यंग फ़ुटबाल अकादमी के खिलाड़ी छः माह बाद फिर मैदान में

Aman Samachar

भिवंडी मनपा ने की 9 हजार रुपये दिवाली सानुग्रह अनुदान देने की घोषणा

Aman Samachar

32वीं ठाणे महापौर वर्षा मैराथन में पुरुष वर्ग में प्रवीण कांबले और महिला वर्ग में रवीना गायकवाड़ विजयी

Aman Samachar

पानी की कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ मकोका के तहत कार्रवाई करें – अशरफ शानू पठान 

Aman Samachar
error: Content is protected !!