Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

बैंगलोर में होने वाली राष्ट्रीय तैराकी चैंपियनशिप के लिए 10 स्टारफिश तैराकों का चयन

ठाणे [ युनिस खान ] स्टारफिश स्पोर्ट्स फाउंडेशन, ठाणे के तैराकों का चयन 19 से 23 अक्टूबर तक बैंगलोर में होने वाली राष्ट्रीय तैराकी चैंपियनशिप के लिए किया गया है।  महापौर नरेश म्हस्के ने विश्वास व्यक्त किया है कि ये सभी तैराक निश्चित रूप से राष्ट्रीय तैराकी चैम्पियनशिप जीतेंगे और अपना व ठाणे शहर का नाम रौशन करेंगे।
सभी नव चयनित तैराकों ने महापौर म्हस्के से उनके कक्ष में मुलाकात की।  इस मौके पर उपमहापौर पल्लवी कदम, लोकमान्य सावरकर नगर प्रभाग समिति की अध्यक्ष आशा डोंगरे, नगर सेवक सुधीर कोकाटे, उमेश पाटिल, क्रीडा अधिकारी मीनल पलांडे, महाराष्ट्र स्टेट एमेच्योर स्विमिंग एसोसिएशन के सदस्य राजेश मोरे मौजूद थे। महापौर म्हस्के ने तैराकों को ठाणे मनपा के कलवा स्थित यशवंत रामा साल्वी स्विमिंग पूल में प्रशिक्षण देने की अनुमति दी है ताकि वे राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए अभ्यास कर सकें। सभी तैराकों ने इसके लिए महापौर म्हस्के को धन्यवाद दिया है।
स्टारफिश की आयुषी अखाड़े, आदित्य घग, विराट ठक्कर, विहान चतुर्वेदी, आयुष तावड़े, युवराज राव, आर्यन परब, मानव मोरे, त्रिनाश गांद्रे और सोहम सालुंखे ने पुणे और वाशी में राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता जीती है।  ये सभी तैराक मेंटर कैलास अखाड़े और अतुल पुरंदरे के मार्गदर्शन में तैराकी की शिक्षा ले रहे हैं।  साथ ही इन सभी तैराकों को नाइट्रो जिम के निदेशक प्रबोध डावखरे का बहुमूल्य सहयोग मिला है। ठाणे के नागरिकों की ओर से महापौर  म्हस्के ने सभी तैराकों को बधाई दी है।

संबंधित पोस्ट

न्यूगो ने दूसरी वर्षगांठ मनाई, कार्बन उत्सर्जन से मुक्त 45 मिलियन से ज्यादा किमी की यात्रा की 

Aman Samachar

मीरा भाईंदर की निर्दलीय विधायक गीता जैन शिवसेना में शामिल

Aman Samachar

स्टर्लिंग एंड विल्सन सोलर लिमिटेड ने अमित जैन को ग्लोबल सीईओ नियुक्त किया

Aman Samachar

वृक्षारोपड़ कर शिक्षकों व विद्यार्थियों ने मनाया शिक्षक दिवस

Aman Samachar

राज ठाकरे ने किया भिवंडी मनसे मध्यवर्ती कार्यालय का उद्घाटन

Aman Samachar

राष्ट्रवादी महिला कांग्रेस की प्रत्येक कार्यकर्ता अन्याय अत्याचार के खिलाफ संघर्ष करे – रुपालीताई चाकनकर

Aman Samachar
error: Content is protected !!