Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

सामाजिक सौहार्द और भाईचारा को मजबूत करने के लिए जुलुस कमेटी का विधायक ने किया सम्मान

ठाणे [ युनिस खान ] मुंब्रा में सामाजिक सौहार्द और आपसी भाईचारा को मजबूत करने के लिए मुंबई जुलुस कमेटी और मौलाना सय्यद मुईनुद्दीन अशरफ के फैसले की  राकांपा के राष्ट्रीय महासचिव व विधायक डा जितेन्द्र आव्हाड ने सराहना किया है। उन्होंने शहर के विकास लोगों की समस्याओं को सुलझाने के लिए हर संभव सहयोग करने का आश्वासन दिया है।

      मुंब्रा में आयोजित कार्यक्रम में विधायक डा आव्हाड ने कहा कि इस वर्ष दसवें दिन का गणपति विसर्जन और ईद ए मिलादुन्नवी का त्यौहार एक दिन आने के चलते दोनों समुदायों के एक साथ सड़क पर आने की स्थिति बन गयी। इससे कुछ इलाकों में क़ानून व सुव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न होने की आशंका होने लगी। सामाजिक व धार्मिक व्यक्ति हमेशा भाईचारा और शांति चाहते हैं लेकिन असामाजिक तत्वों का कोई भरोसा नहीं कब खुराफात कर दें। इस समस्या का समाधान निकालने के लिए मुंबई जुलुस कमेटी और मौलाना मुईनुद्दीन अशरफ ने ईद ए मिलादुन्नवी का जुलुस एक दिन आगे बढ़ने का फैसला किया। जिससे दोनों समुदायों के एक साथ आने की स्थिति टल गयी। विधायक आव्हाड ने कहा कि हम हमेशा मुंब्रा के विकास और आवश्यक सुविधाओं के साथ यहाँ के सामाजिक सौहार्द के लिए कार्य करते है। जिसमें दोनों समुदायों का मुझे सहयोग मिलता रहा है आगे आगे भी मिलता रहेगा ऐसी मुझे पूरा विश्वास है। जुलुस को एक दिन आगे बढ़ाने के फैसले के लिए विधायक डा आव्हाड ने मौलाना अशरफ और उनके साथियों का सम्मान करने के लिए मुंब्रा में आयोजित कार्यक्रम में गए। विधायक आव्हाड ने जुलुस कमेटी के सभी जिम्मेदार लोगों को सम्मानित किया।
    इस अवसर पर मौलाना अशरफ ने मुस्लिम समाज की ओर से विधायक आव्हाड का सत्कार किया और मुंब्रा के विकास के लिए उन्हें दुवाएं दी। इस अवसर पर सईद नूरी ,सरफराज आरजू समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

संबंधित पोस्ट

राज्य में 15 दिन के कड़े प्रतिबन्ध के लिए कार्य योजना बनाने का मुख्यमंत्री ने निर्देश

Aman Samachar

मुख्यमंत्री समृद्धि पंचायत राज अभियान के अंतर्गत जनआंदोलन बनाने हेतु ठाणे में हुई कार्यशाला 

Aman Samachar

सिडबी ने एमएसएमई को सशक्त बनाने के लिए एसवीसी बैंक के साथ भागीदारी की

Aman Samachar

कोलीवाडों को कलस्टर योजना से अलग करने की भाजपा ने की राज्यपाल से मांग 

Aman Samachar

शुभम साह अभिनीत भोजपुरी फ़िल्म पासा की शूटिंग अगले सप्ताह से होगी शुरू

Aman Samachar

होम क्रेडिट इंडिया’ ने अपना वार्षिक कार्यक्रम “भारत कैसे उधार लेता है-सर्वेक्षण 2023” लॉन्च किया

Aman Samachar
error: Content is protected !!