Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

ईटन इंडिया ने साल 2021 के अंत तक 700 कर्मचारियों की नियुक्ति की योजना बनाई

मुंबई, विश्व स्तर पर प्रसिद्ध पावर मैनेजमेंट कंपनी, ईटन ने अपनी टीम के विस्तार से जुड़ी योजनाओं की घोषणा की और यह जानकारी दी कि साल 2021 में कंपनी लगभग 700 कर्मचारियों को नियुक्त करने वाली है। ईटन ने भारत में स्थित अपने ‘सेंटर्स ऑफ एक्सीलेंस’ के माध्यम से भारत के साथ-साथ दुनिया भर के अपने ग्राहकों को डिजिटल इनोवेशन और इंजीनियरिंग सॉल्यूशन उपलब्ध कराने की रणनीति बनाई है, और नए कर्मचारियों को नियुक्त करने की यह योजना कंपनी की इसी रणनीति के अनुरूप है।
             प्रतिभाशाली कर्मचारियों की नियुक्ति के एक हिस्से के रूप में, कंपनी डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन, इंजीनियरिंग एवं सूचना प्रौद्योगिकी, साझा सेवाओं – फाइनेंस, सप्लाई चेन, सेल्स एवं मार्केटिंग से जुड़े कार्यों सहित कई डोमेन में अपनी टीम का विस्तार करना चाहती है। सफल उम्मीदवारों को अत्याधुनिक तकनीक वाले सॉल्यूशंस पर काम करने का अवसर दिया जाता है, जो दुनिया भर में ईटन के सभी केंद्रों पर लगाए गए हैं। ऊर्जा प्रबंधन प्रौद्योगिकी के उपयोग और अपनी सेवाओं के माध्यम से लोगों के जीवन की गुणवत्ता तथा पर्यावरण को बेहतर बनाना ही ईटन का मुख्य उद्देश्य है, तथा ईटन इंडिया के कर्मचारी इसी उद्देश्य को पूरा करने के लिए ए.पी.ए.सी., ई.एम.ई.ए. और अमेरिकी क्षेत्रों की परियोजना टीमों के साथ मिलकर काम करते हैं।
                पिछले कुछ वर्षों में, ईटन इंडिया का तेजी से विकास हुआ है तथा कंपनी ने विभिन्न कार्यक्षेत्रों और अलग-अलग पदों पर कर्मचारियों की नियुक्ति की है, तथा नियुक्ति का यह सिलसिला महामारी के इस दौर में भी जारी है। उच्च गुणवत्तायुक्त और बड़े पैमाने की डिजिटल तकनीकों की मदद से नए प्रतिभाशाली उम्मीदवारों की नियुक्ति और उन्हें कंपनी में शामिल करने के कार्य को बड़ी आसानी से संभाला जाता है। ईटन ने विभिन्न प्रकार के एनालिटिकल टूल्स को विकसित किया है और इसमें निवेश किया है, जो नियुक्ति की प्रक्रिया को कुशल, पारदर्शी और बाधारहित बनाते हैं।
             इस मौके पर श्रीमती सुनीता रिबेलो, हेड- टैलेंट एक्विजिशन – इंडिया, ईटन ने कहा, “हम अपनी विनिर्माण क्षमता का विस्तार कर रहे हैं, उत्पादन की प्रक्रियाओं को अत्याधुनिक बना रहे हैं और पूरे भारत में नए-नए डिस्ट्रीब्यूशन सेंटर्स की स्थापना कर रहे हैं। हमारी टीम बेहद सशक्त है और हम नए प्रतिभाशाली लोगों को अपने साथ जोड़ना चाहते हैं जो प्रगति एवं विस्तार के हमारे लक्ष्यों में अर्थपूर्ण ढंग से योगदान दे सकें। हम पूरे भारत से प्रतिभाशाली लोगों की नियुक्ति पर सक्रियतापूर्वक काम कर रहे हैं, और हमें पूरी उम्मीद है।

संबंधित पोस्ट

कोरोना से बचाव के उपाय के लिए महिला कांग्रेस ने किया वेबिनार का आयोजन 

Aman Samachar

मनपा की शिवाजी अस्पताल में 24 घंटे में 18 मरीजों की मौत से मचा हडकंप 

Aman Samachar

बैंक ऑफ़ बड़ौदा को प्राप्त हुए राजभाषा कीर्ति प्रथम पुरस्कार

Aman Samachar

एसबीआई कार्ड ने ‘आदित्य बिरला एसबीआई कार्ड’ लॉन्च के लिए आदित्य बिरला फाइनेंस के साथ की साझेदारी 

Aman Samachar

एसजेवीएन शिमला में एक वर्किंग हाइड्रो प्रोजेक्ट मॉडल की रखी आधारशिला 

Aman Samachar

ब्लू डार्ट ने घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय शिपमेंट पर ‘मेरी एक्सप्रेस’ सीजनल ऑफर का किया ऐलान 

Aman Samachar
error: Content is protected !!