Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

पर्यावरण पूरक इलेक्ट्रिक वाहनों की संख्या बढाने का शासन स्तर पर प्रयास – उद्योगमंत्री

नवी मुंबई [ युनिस खान ] पेट्रोल ,डीजल का अच्छा विकल्प इलेक्ट्रिक वाहन है भविष्य में इलेक्ट्रिक वाहनों की संख्या बढ़ाने के लिए इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन को प्रोत्साहन देना समय की जरुरत है। इस आशय का उद्गार राज्य के उद्योग मंत्री सुभाष देसाई ने चार्जिंग स्टेशन के उद्घाटन के अवसर पर व्यक्त किया है।

                नवी मुंबई के तुर्भे में मजेंटा ग्रुप के द्वारा बनाये गए देश के सबसे बड़े चार्जिंग स्टेशन का उद्योग मंत्री देसाई के हाथो आज उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर मजेंटा ग्रुप के प्रबंध निदेशक मैक्सन लुईस व ग्रुप के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे। इलेक्ट्रिक वाहन पर्यावरण पूरक होने के साथ देखभाल का खर्च कम है।  भविष्य में पर्यावरण की दृष्टि से इलेक्ट्रिक वाहनों की संख्या बढाने का शसन प्रयास करेगा। तुर्भे का चार्जिंग स्टेशन 24 घंटे कार्यरत रहने वाला है और दुपहिया व चार पहिया वाहनों के लिए 21 एसीडीसी चार्जर उपलब्ध है। यहाँ 45 मिनट में वाहन चार्जिंग होगी जिन वाहनों को स्लो चार्जिंग आवश्यक होगा। ऐसे वाहनों के लिए अलग लायीं की व्यवस्था की गयी है। सभी चार्जर आनलाईन रिमोट द्वारा नियंत्रित , चार्जग्रीन एप्प द्वारा अपडेट किये जाने पूरी तरह सुरक्षित है। इस आशय का उदगार उद्योग मंत्री देसाई ने व्यक्त किया है।  महाराष्ट्र सरकार प्रदुषण कम करने के उद्देश्य से इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए कई प्रकार की सुविधाएँ देने जा रही है। इससे मंहगे पेट्रोल ,डीजल के खर्च को कम करने के साथ प्रदुषण रोकने में मदद मिलेगी।  पहले इलेक्ट्रिक वाहनों की चार्जिंग की समस्या और चार्जिंग स्टेशन के आभाव को रूकावट माना जा रहा था।  अब कम समय में चार्जिंग की क्षमता वाले उपकरण बन गए है।  चार्जिंग के लिए स्टेशन बनाने की शुरुआत हो गयी है।  आगामी समय में चार्जिंग स्टेशनों की अधिक संख्या वृद्धि कर वाहनों की संख्या बढ़ाने का शासन की और से प्रयास किया जाने वाला है।

संबंधित पोस्ट

चेन्नई सुपर किंग्स ने टीवीएस यूरोग्रिप टायर्स के साथ आईपीएल 2022 के लिए जर्सी किया प्रदर्शित 

Aman Samachar

सांसद नरेश म्हस्के, विधायक जितेंद्र आव्हाड जिलाधिकारी से मिलकर मानसून की स्थिति की समीक्षा की

Aman Samachar

 इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के डिजिटल पेमेंट स्कोरकार्ड में बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने प्राप्त किया शीर्ष स्थान

Aman Samachar

डाक्टर्स , नर्स व आरोग्य सेवकों के सहयोग से कोरोना का भय कम हुआ है संकट अभी टला नहीं 

Aman Samachar

चार मंजिली इमारत का हिस्सा गिरा , मनपा आसपास की छः इमारतों में रहने वाले परिवारों किया शिफ्ट

Aman Samachar

बेलापुर विभाग के दीवाले गांव में अनाधिकृत फेरीवालों व शेडों के खिलाफ मनपा की कार्रवाई

Aman Samachar
error: Content is protected !!