Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

 म्युकोरमायकोसिस बीमारी के उपचार के लिए कलवा अस्पताल में अत्याधुनिक आपरेशन थियेटर शुरू करना का निर्णय

ठाणे [ युनिस खान ] कोरोना संक्रमण के कम होने के सैट म्युकोरमायकोसिस के मरीज बढ़ने लगे हैं। इस बीमारी के उपचार करने के लिए मनपा की छत्रपति शिवाजी महाराज अस्पताल में आपरेशन   थियेटर शुरू करने का निर्णय लिया गया है। नगर विकास मंत्री व जिले के पालकमंत्री एकनाथ शिंदे ने म्युकोरमायकोसिस  की बीमारी को रोकने के उपाय योजना के मुद्दे पर समीक्षा बैठक की। जिसमें उन्होंने इसके उपचार के छत्रपति शिवाजी महाराज अस्पताल को तैयार करने व अत्याधुनिक आपरेशन थियेटर शुरू करने का निर्देश दिया है।

                  बैठक में कहा गया कि जिन मरीजों में रोग प्रतिरोधक क्षमता कम है या जी मरीजों में मधुमेह है ऐसे लोगों को  म्युकोरमायकोसिस रोग होता है। ऐसे मरीजों को आँख आयर कान में समस्या होती है। समय पर उपचार न होने से आँख के रास्ते संक्रमण दिमाग में पहुँच जाता है जिससे मरीज की जान जाने का आशंका बढ़ जाती है। गत कई दिनों से मुंबई , ठाणे व एमएमआर क्षेत्र में इस बीमारी के मरीज बढ़ने लगे   है। इससे चिंता बढ़ रही   है जिसे लेकर ऐसे मरीजों का समय से उपचार करने की सुविधा विकसित करने पर बैठक में चर्चा हुई। इस बीमारी के मरीजों के आपरेशन के लिए कलवा की छत्रपति शिवाजी अस्पताल में अत्याधुनिक आपरेशन थियेटर शुरू करने का निर्देश पालकमंत्री शिंदे ने दिया। इसके लिए ईएनटी सर्जन की आवश्यकता को देखते हुए ठाणे के प्रसिद्ध ईएनटी सर्जन डा आशीष भूमकर व उनके सहयोगियों की मदद लेने आवश्यकता पर उन्होंने सहमति दिखाई है। डा. भूमकर के नेतृत्व में डाक्टरों की एक टीम कलवा अस्पताल में तैनात करने का निर्णय लिया गया। इसके आलावा मरीजों के उपचार के लिए लगने वाली दवा , वैद्यकीय संसाधन , ओपीडी सुविधा मुहैया करने का निर्णय लिया गया है।  म्युकोरमायकोसिस के उपचार के लिए लगने वाला इंजेक्शन महगा होने के कारण कालाबाजारी होने की आशंका व्यक्त की गयी। इसके लिए समय से भण्डारण करने का निर्देश पालकमंत्री शिंदे ने मनपा आयुक्त डा. विपिन शर्मा को दिया है। जिन मरीजों को मधुमेह होगा उन्हें यह बीमारी जल्दी होने की जानकारी सामने आ रही है। मधुमेह के साथ जिन्हें कोरोना हुआ है ऐसे मरीजों की सूची बनाकर उनकी जांच करना पड़ेगा की कहीं  म्युकोरमायकोसिस तो नहीं हुआ है।  बैठक में महापौर नरेश म्हस्के , मनपा आयुक्त डा शर्मा , ईएनटी तग्य डा भूमकर ,कलवा अस्पताल की अधिष्ठाता डा भीमराव जाधव आदि अधिकारी उपस्थित थे।
Attachments area

संबंधित पोस्ट

2021-22 का 3443 करोड़ रूपये संशोधित व 2022-23 का 4910 करोड़ रूपये का मूल बजट मंजूर 

Aman Samachar

124 किन्नर लोगों का टीकाकरण व जीवन आवश्यक वस्तुएं वितरित 

Aman Samachar

भिवंडी में तीन जगह लगी आग से लाखों का माल राख , दो घायल अस्पताल में भर्ती 

Aman Samachar

परियोजना प्रभावित घरों के लिए स्टांप शुल्क माफ़ करने का निर्णय ले सरकार – नजीब मुल्ला 

Aman Samachar

कम दर पर श्रीरंग सोसायटी के नागरिकों नगर सेवक के प्रयासों से टीका लगा 

Aman Samachar

प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ कार्रवाई कर मनपा ने वसूले 1 लाख 74 हजार रूपये दंड

Aman Samachar
error: Content is protected !!