Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

सामाजिक प्रतिबद्धता के साथ कार्यों का विस्तार करें – निलेश सांबरे 

ठाणे ( यूनिस खान ) जिजाऊ शैक्षणिक एवं सामाजिक संस्था के संस्थापक निलेश सांबरे की उपस्थिति में बदलापुर में जिजाऊ परिवार की कार्यकर्ता संवाद बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिजाऊ संगठन के कार्याध्यक्ष धीरज सांबरे भी उपस्थित थे। इस अवसर पर निलेश सांबरे ने कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए जिजाऊ परिवार के सामाजिक कार्यों की भूमिका, कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी और भविष्य की योजनाओं को लेकर मार्गदर्शन किया। उन्होंने बदलापुर में सामाजिक कार्यों को और अधिक व्यापक बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया।
          बैठक में निलेश सांबरे ने कहा कि व्यवसाय और मेहनत से कमाया गया पैसा केवल उनका नहीं, बल्कि समाज का भी है। समाज ने हमें जो दिया है, उसका कुछ हिस्सा समाज को वापस लौटाने की भावना से ही जिजाऊ परिवार के माध्यम से शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक क्षेत्र में निस्वार्थ भाव से कार्य किया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि बदलापुर शहर भले ही उनके निर्वाचन क्षेत्र से बाहर चला गया हो, लेकिन यहां के सामाजिक कार्यों में कोई कमी नहीं आएगी। उनका सामाजिक कार्य निर्वाचन क्षेत्र की सीमाओं या राजनीतिक परिस्थितियों पर निर्भर नहीं है। बदलापुर की जनता और समाज के लिए जिजाऊ परिवार पहले की तरह ही सक्रिय रहेगा।
          निलेश सांबरे ने लोकसभा चुनाव के अनुभवों का उल्लेख करते हुए कहा कि चुनाव के दौरान कई लोगों ने साथ छोड़ दिया था और प्रतिकूल परिस्थितियां भी बनी थीं। इसके बावजूद बदलापुर की जनता ने उन्हें 8 हजार मतों का समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि किसी राजनीतिक समर्थन के बिना केवल सामाजिक कार्यों पर विश्वास जताकर जनता ने जो साथ दिया, वह उनके लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस विश्वास को कभी टूटने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि अब सामाजिक कार्यों के बल पर 8 हजार मतों को 80 हजार मतों में बदलने की दिशा में काम करना है। हमारी वास्तविक ताकत किसी राजनीतिक समर्थन में नहीं, बल्कि समाज के लिए किए गए ईमानदार कार्यों में है।

संबंधित पोस्ट

एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक ने क्यूआईपी मार्ग से 2,000 करोड़ रुपये इक्विटी पूंजी और 10 वर्षीय बांड जारी करके 500 करोड़ रुपये की टियर-II पूंजी जुटाई

Aman Samachar

कक्षा 12वीं के छात्रों के लिए एचसीएल का टेकबी प्रोग्राम पेश करता है आरम्भिक करियर के अवसर  

Aman Samachar

मदर्स रेसिपी ने भारत के स्वादों का जश्न मनाने के लिए लुभावनी चटनी रैप एंथेम वीडियो लॉन्च

Aman Samachar

संघर्ष पुरस्कार से निसार अली सय्यद किए गए सम्मानित

Aman Samachar

 डॉ जितेंद्र आव्हाड के जन्मदिन पर विद्यार्थियों को कम्प्यूटर, लैपटॉप व महिलाओं को सिलाई मशीन वितरित

Aman Samachar

मनपा की शिवाजी अस्पताल में 24 घंटे में 18 मरीजों की मौत से मचा हडकंप 

Aman Samachar
error: Content is protected !!