Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

बुजुर्गों की स्वास्थ्य जांच, मुफ्त दवाइयां और चश्मों का वितरण

ठाणे ( यूनिस खान ) ज्येष्ठ नागरिक दिवस के अवसर पर ठाणे महानगरपालिका और जिजाऊ शैक्षणिक एवं सामाजिक संस्था, महाराष्ट्र के संयुक्त तत्वावधान में भव्य निःशुल्क महाआरोग्य शिविर का आयोजन किया गया।
        इस शिविर में बड़ी संख्या में वरिष्ठ नागरिकों की निःशुल्क स्वास्थ्य जांच की गई। साथ ही जरूरतमंदों को मुफ्त दवाइयां और चश्मों का वितरण भी किया गया। बुजुर्गों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने और उनके स्वास्थ्य की देखभाल के उद्देश्य से इस विशेष पहल का आयोजन किया गया। शिविर का लाभ उठाने वाले अनेक वरिष्ठ नागरिकों ने जिजाऊ संस्था के संस्थापक निलेशजी सांबरे के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इस सामाजिक पहल की सराहना की। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य व्यक्ति, स्थानीय जनप्रतिनिधि, जिजाऊ संस्था के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में वरिष्ठ नागरिक उपस्थित रहे। जिजाऊ संस्था की इस पहल को वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य और सम्मान की दिशा में एक सराहनीय सामाजिक प्रयास माना जा रहा है।

संबंधित पोस्ट

भिवंडी मनपा कर्मचारी निवास इमारत धोकादायक होने से 48 निर्वासित परिवार संकट में

Aman Samachar

सिडबी ने  सिडबी क्लस्टर डेवलपमेंट फंड के तहत तमिलनाडु सरकार को पहली मंजूरी प्रदान की

Aman Samachar

भारतीय किसान संघ की बैठक में बरिस्ता के मुखिया का सम्मान 

Aman Samachar

संघर्ष पुरस्कार से निसार अली सय्यद किए गए सम्मानित

Aman Samachar

रमजान में मस्जिदों में नमाज पढ़ने की मांग को लेकर गृहनिर्माण मंत्री से मिले जमातों के प्रतिनिधि 

Aman Samachar

लोगों के दरवाज़े तक एडमिनिस्ट्रेटिव एजेंसियों का सीधा कोऑर्डिनेशन

Aman Samachar
error: Content is protected !!