Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

संपत्ति कर वसूली में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी – सौरभ राव

6,666 संपत्ति मालिकों के 245.53 करोड़ रुपये बकाया, नोटिस व सख्त कार्रवाई के निर्देश

ठाणे ( यूनिस खान ) ठाणे मनपा ने संपत्ति कर वसूली को लेकर सख्त रुख अपनाया है। मनपा आयुक्त सौरभ राव ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि संपत्ति कर की वसूली में किसी भी प्रकार की लापरवाही या देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को बकाया कर की वसूली, चालू वित्त वर्ष के कर संग्रह और नई कर योग्य संपत्तियों की पहचान के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। शुक्रवार, 27 नवंबर को आयुक्त सौरभ राव की अध्यक्षता में संपत्ति कर वसूली की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अतिरिक्त आयुक्त प्रशांत रोडे, उपायुक्त जी.जी. गोदेपुरे, दीपक झिंजाड और सभी प्रभाग समितियों के सहायक आयुक्त उपस्थित थे।
        बैठक में सामने आया कि ठाणे मनपा क्षेत्र में एक लाख रुपये से अधिक संपत्ति कर बकाया रखने वाले कुल 6,666 करदाताओं पर लगभग 245.53 करोड़ रुपये की राशि बकाया है। इस बड़ी रकम की वसूली के लिए मनपा की ओर से अलग-अलग विशेष टीमें गठित की जाएंगी। आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि बड़े बकायेदारों से सीधे संपर्क किया जाए, उन्हें तत्काल नोटिस जारी किए जाएं और नियमित रूप से वसूली का फॉलोअप किया जाए। इसके बावजूद यदि कोई करदाता भुगतान करने में टालमटोल करता है, तो संबंधित संपत्ति पर नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाए। जरूरत पड़ने पर पानी की आपूर्ति बंद करने की कार्रवाई भी की जा सकती है। आयुक्त ने प्रत्येक प्रभाग समिति को संपत्ति कर वसूली का अलग लक्ष्य निर्धारित करने और उसके अनुसार दैनिक कार्ययोजना तैयार करने को कहा है। वसूली की प्रगति की नियमित समीक्षा भी की जाएगी। बड़े बकायेदारों की अलग सूची बनाकर उन पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए हैं.
      मनपा प्रशासन संपत्ति कर भुगतान को आसान बनाने के लिए डिजिटल माध्यमों का अधिक इस्तेमाल करेगा। इसके तहत व्हाट्सऐप, एसएमएस और सोशल मीडिया के जरिए नागरिकों को कर भुगतान के लिए संदेश भेजे जाएंगे। ऑनलाइन भुगतान की सुविधाओं की जानकारी भी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाई जाएगी। आयुक्त सौरभ राव ने कहा कि संपत्ति कर महानगरपालिका की आय का महत्वपूर्ण स्रोत है। इसलिए वसूली अभियान को गंभीरता से चलाया जाए और निर्धारित समय में लक्ष्य पूरा किया जाए। मनपा प्रशासन की इस सख्ती से अब बड़े संपत्ति कर बकायेदारों पर कार्रवाई तेज होने की संभावना है।

संबंधित पोस्ट

समाज में नशा व दहेज़ उन्मूलन के लिए काम करना अत्यंत आवश्यक 

Aman Samachar

किसान मजदूर विरोधी केंद्र सरकार के निर्णय के खिलाफ कांग्रेस ने शुरू किया हस्ताक्षर अभियान

Aman Samachar

जगह मिलने तक ब्रजेश्वरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में अस्पताल शुरू करें – कपिल पाटील 

Aman Samachar

वायरस से बचने का प्रभावी तरीका कमरों को वेंटिलेशन युक्त रखना आवश्यक – विजय जोशी

Aman Samachar

लोक अदालत से ग्राम पंचायतों का 91 लाख 83 हजार 616 रुपए बकाया वसूल 

Aman Samachar

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया “बेस्ट गवर्नमेंट लेड असिस्टीव टेक्नोलॉजी अवार्ड “ से सम्मानित

Aman Samachar
error: Content is protected !!