Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

मनपा स्थाई समिति सभापति पद पर दिलीप बारटक्के निर्विरोध निर्वाचित 

ठाणे ( यूनिस खान )  ठाणे मनपा की महत्वपूर्ण स्थायी समिति के सभापति पद पर वरिष्ठ नगरसेवक दिलीप बारटक्के की निर्विरोध जीत लगभग तय हो गई है। शुक्रवार, 27 नवंबर को नामांकन दाखिल करने की अंतिम समय सीमा तक उनके अलावा किसी अन्य उम्मीदवार ने पर्चा दाखिल नहीं किया। विपक्ष की ओर से भी कोई उम्मीदवार मैदान में नहीं उतारा गया। ऐसे में बारटक्के का निर्विरोध चुना जाना निश्चित माना जा रहा है। उनकी नियुक्ति की आधिकारिक घोषणा 1 दिसंबर को की जाएगी।
        उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने सभापति पद के लिए दिलीप बारटक्के को उम्मीदवार बनाया था। उन्होंने सांसद नरेश म्हस्के और विधायक रवींद्र फाटक की उपस्थिति में मनपा सचिव के पास अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान शिवसेना गुटनेता पवन कदम प्रस्तावक तथा नगरसेवक राजेश मोरे अनुमोदक रहे।
      गौरतलब है कि पिछले करीब 10 महीनों से ठाणे मनपा की स्थायी समिति का गठन लंबित था। आखिरकार 20 नवंबर को हुई महासभा में समिति के 16 सदस्यों का चयन किया गया। इनमें शिंदे शिवसेना के 9, भाजपा के 3, शरद पवार गुट की राष्ट्रवादी कांग्रेस के 2, अजित पवार गुट का 1 और एमआईएम का 1 सदस्य शामिल है।vसमिति में शिंदे शिवसेना के सर्वाधिक सदस्य होने के कारण सभापति पद पर इसी पार्टी का दावा मजबूत था। अब दिलीप बारटक्के के निर्विरोध चयन से ठाणे मनपा की स्थायी समिति को नया नेतृत्व मिलने जा रहा है।

संबंधित पोस्ट

फिल्म अभिनेत्री मीरा चौपडा के खिलाफ कानूनी सलाह के बाद कार्रवाई संभव –  आयुक्त 

Aman Samachar

स्मार्ट मीटर से बढ़ेगी ग्राहक सेवा की गुणवत्ता – विजय सिंघल

Aman Samachar

2021 में अपने आने वाले प्रोजेक्ट्स को लेकर व्यस्त सुरज शुक्ला

Aman Samachar

फ़्रांस के राष्ट्रपति के खिलाफ नारेबाजी कर लोगों ने मुंब्रा में किया विरोध प्रदर्शन 

Aman Samachar

दिवा क्षेत्र में अनधिकृत निर्माणों के 14 नल कनेक्शन काटे, 10 पंप जब्त, 11 बोरवेल बंद

Aman Samachar

 मुंबई – नाशिक महामार्ग पर ऑईल टँकर व ट्रक की टक्कर , चालक गंभीर रूप से जखमी

Aman Samachar
error: Content is protected !!