Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

एसआरए घोटाले और अन्यायग्रस्त शिक्षकों का मुद्दा विधानसभा में उठेगा – संजय केळकर

ठाणे ( हिना खान ) ठाणे शहर में एसआरए परियोजनाओं के नाम पर विकासकों द्वारा बड़े पैमाने पर रहिवासियों के साथ धोखाधड़ी किए जाने का आरोप लगाते हुए विधायक संजय केळकर ने आगामी विधानसभा अधिवेशन में यह मुद्दा उठाने की चेतावनी दी है। साथ ही वागले एस्टेट स्थित अनुदानित स्कूल के अन्यायग्रस्त शिक्षकों को न्याय दिलाने के लिए भी अधिवेशन में आवाज उठाने का आश्वासन दिया।
            खोपट स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित 148वें ‘जनसेवक का जनसंवाद’ कार्यक्रम के दौरान विधायक संजय केळकर ने पत्रकारों से बातचीत में यह बात कही। कार्यक्रम में एसआरए परियोजनाओं से प्रभावित रहिवासी, विकासकों द्वारा कथित रूप से ठगे गए परिवार और अन्य शिकायतकर्ता उपस्थित थे। हाजुरी स्थित गुरुप्रेरणा एसआरए गृह परियोजना कई वर्षों से अधर में लटकी हुई है। परियोजना में कुछ परिवारों को घर मिल चुके हैं, लेकिन लगभग 90 परिवार अब भी अपने घरों की प्रतीक्षा कर रहे हैं। इतना ही नहीं, इन परिवारों का किराया भी लंबे समय से बकाया है। इस मामले में विधायक केळकर ने एसआरए अधिकारियों से चर्चा की। विकासक ने भी रहिवासियों की समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया है। केळकर ने कहा कि आपसी समन्वय से समस्या सुलझाने का प्रयास किया जाएगा। यदि ऐसा नहीं हुआ तो विकासक को हटाने का रास्ता अपनाया जाएगा.
          पाचपाखाडी स्थित शिवसमर्थ परियोजना का मंजूर प्रस्ताव कथित राजनीतिक दबाव के कारण मंत्रालय से वापस भेजे जाने का मामला भी सामने आया है। विधायक केळकर ने इस संबंध में मनपा आयुक्त से चर्चा की है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो प्रभावित रहिवासी अनिश्चितकालीन धरना देंगे। विधायक संजय केळकर ने कहा कि ठाणे शहर में बड़ी संख्या में एसआरए परियोजनाएं चल रही हैं, लेकिन सैकड़ों परिवार विकासकों की कथित धोखाधड़ी से परेशान हैं। ऐसे में एसआरए विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठना स्वाभाविक है। उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा कि इतनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी वाले एसआरए विभाग को पूर्णकालिक मुख्य कार्यकारी अधिकारी नहीं दिया गया है। मनपा आयुक्त पर पहले से ही शहर के प्रशासन की बड़ी जिम्मेदारी है, ऐसे में उन्हें एसआरए विभाग का अतिरिक्त प्रभार देना उचित नहीं है।

संबंधित पोस्ट

राकांपा की ओर से गरीब व जरूरतमंद लोगों को छत्रियां वितरित 

Aman Samachar

आयुष्मान योजना के तहत इलाज से इनकार करने वाले अस्पतालों पर सख्त कार्रवाई

Aman Samachar

ठाणे में चलेंगे प्री-पेड रिक्शा; टालेंगे ड्राइवर-पैसेंजर के झगड़े – संजय केलकर 

Aman Samachar

दिवा में अनधिकृत निर्माण के लिए जिम्मेदार एक लिपिक निलंवित , अनधिकृत निर्माण का मदद करने वालों पर दर्ज होगा फौजदारी मामला

Aman Samachar

वसुंधरा अभियान के तहत विभाग स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए ठाणे जिलाधिकारी सम्मानित

Aman Samachar

मोटोरोला ने फ्लिपकार्ट बिग दिवाली सेल स्मार्टफोन्स पर जबरदस्त डिस्काउंट की घोषणा की

Aman Samachar
error: Content is protected !!